Categories: Faridabad

फरीदाबाद पुलिस ने पूछा अपराधी के टी-शर्ट पर छपे शब्दों का मतलब, लोगों ने दिए मजेदार जवाब

पुलिस का नाम सुनकर लोगों के मन में अपराध चोरी इत्यादि वारदातों के बारे में सबसे पहले खयाल आता है । लेकिन आज हम आपको पुलिस का एक नया चहरा दिखाने जा रहें है । इस समय सोशल मीडिया पर पुलिस का एक नया अवतार देखने को मिल रहा है। मुबंई पुलिस से लेकर यूपी पुलिस तक और अब फरीदाबाद पुलिस रोज अपने Twitter पर कुछ ऐसा लिखकर शेयर करती है कि वो चीज एक मिनट के अंदर वायरल हो जाती है।

आपको बताएं इस बार क्या लिखा है ?

इस बार आपको हम फरीदाबाद पुलिस का ट्वीट दिखाने जा रहें है जिसकी वजह से फरीदाबाद की पुलिस ट्विटर पर पिछले कई दिनों से छाई हुई है ।

फरीदाबाद पुलिस ने पूछा अपराधी के टी-शर्ट पर छपे शब्दों का मतलब, लोगों ने दिए मजेदार जवाब

फरीदाबाद पुलिस के ट्विटर हैंडल को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। कोई कहता है की इसे मीमर चला रहा है, तो कोई कवि बोलता है। लेकिन कुछ भी हो फरीदाबाद पुलिस का Tweet आते ही सोशल मीडिया पर इन दिनों छा जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। पुलिस ने एक अपराधी का परिचय देते हुए लोगों से एक ऐसा सवाल पूछ लिया ।

उन्होंने लिखा है ‘राम (दयाल & वती) का होनहार बेटा बिट्टू। इसके गैंग के लड़के अनादर-भाव से इसे चड्डा बुलाते हैं। आदर्शनगर का है लेकिन विश्वास चोरी-चकारी में। मिज़ाज का पता नहीं लेकिन टी-शर्ट रंगीन है। उसपर छपे का मतलब ना उसे पता ना हमारे पल्ले पड़ा है। आप ट्राई कर के देखो।’

जवाबों की लगी झड़ी

फरीदाबाद पुलिस के इस मजेदार सवाल का जवाब देने के लिए लोगों की कमेंट बाक्स में लाइन लग चुकी है। हर कोई यूजर अपने हिसाब से इसका जवाब देने लगा है। एक यूजर ने लिखा कि भाषा पर मेरे पिछले 69 वर्ष का अनुभव प्रयोग करते हुए मैं आपको इसका अनुवाद बताता हूँ । अनुवाद :-” जो भी इसे पढ़ रहा है मुझे कूट दो ।” एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ये बोल रहा है कि हमें पकड़ के दिखाओ। वहीं कई यूजर इसे नेपाली भाषा बता रहे हैं। लेकिन हर कोई इसका मतलब मजेदार और अलग ही बता रहा है।

पहले भी वायरल हुए हैं इनके ट्वीट्स

फरीदाबाद पुलिस का इस समय सोशल मीडिया पर जलवा है। इनका कोई न कोई Tweet वायरल हो ही जाता है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक अपराधी का ऐसा परिचय दिया गया कि जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago