Categories: Faridabad

Lockdown के बाद से बल्लभगढ़ में इन वाहनों की वजह से हर रोज लगता है जाम

महामारी का दौर काम हो चुका है और lockdown भी लगभग पूर्ण रूप से खुल चुका है। जिसके चलते शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। लेकिन अगर हम बल्लभगढ़ की बात करें तो बल्लभगढ़ के इस चौराहे पर इन वाहनों की वजह से ज्यादा जाम लगता है। क्योंकि इन वाहनों के लिए किसी प्रकार की कोई भी सुविधा पुलिस प्रशासन के द्वारा नहीं की गई है।

इसीलिए यह वाहन सड़क के बच्चों-बीच या सड़क के साइड में खड़े होकर जाम लगाने में अपना सहयोग दे रहे हैं और लोगों को जाम से परेशान कर रहे हैं। वैसे तो lockdown के बाद से शहर में जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात है और उनके द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन ना करने वाले लोगों के चालान भी काटे जा रहे हैं।

Lockdown के बाद से बल्लभगढ़ में इन वाहनों की वजह से हर रोज लगता है जाम

लेकिन उसके बावजूद भी इस चौराहे पर किसी प्रकार की कोई पुलिस तैनात नहीं है। सुबह व शाम के समय जब लोग अपने ऑफिस जा रहे होते हैं या ऑफिस से छुट्टी करके आ रहे होते हैं। तो इस चौराहे पर जाम लगा रहता है। वह भी सिर्फ इन ऑटो चालकों की वजह से।

क्योंकि इन ऑटो चालक को किसी प्रकार का कोई भी stand नहीं बनाया गया है और वह अपनी मर्जी के अनुसार हाईवे पर ऑटो खड़े करके सवारियों का इंतजार करते हैं। जिससे काफी लंबा जाम लग जाता है। ऐसा नहीं है कि वहां पर पुलिस चेक पोस्ट नहीं है। वहा पुलिस चेक पोस्ट भी बनी हुई है, लेकिन उसके बावजूद भी यहां पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है।

जिसकी वजह से सुबह व शाम के समय वहां से गुजरने वाले लोगों को जाम की स्थिति के चलते आधा घंटा पहले घर से निकलना पड़ता है। जैसे कि सोमवार से लॉकडाउन के जो नियम थे वह बदल गए हैं और odd even तरीके से जो दुकानें खोली जाती थी, वह पूर्ण रुप से हटा दी गई है। इसीलिए बाजारों से लेकर सड़कों पर भी काफी भीड़ देखने को मिल रही है। जिसके बाद से ही सड़कों से लेकर बाजारों में भी जाम की स्थिति बनी हुई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago