रंगदारी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस कंपनी के मालिक को दी थी जान से मारने की धमकी

फरीदाबादः- एम एस इन्टरप्राइजेज के मालिक से रंगदारी माँगने व रंगदारी नहीं देने पर कंपनी के मालिक को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीते को क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

15 जून को कंपनी के मालिक द्वारा धौज थाना में दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार, आरोपी जितेन्द्र अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर एम एस इन्टरप्राईजेज के मालिक को डरा-धमका कर, उससे रंगदारी माँगता था। रंगदारी देने से मना करने पर आरोपी ने कंपनी के मालिक को जान मारने की धमकी देने के साथ उपद्रव मचाते हुए ट्रैक्टर से कंपनी के मुख्य गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

रंगदारी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस कंपनी के मालिक को दी थी जान से मारने की धमकी

आरोपी अपने शरारत और उपद्रव के दम पर क्षेत्र में दबदबा कायम करना चाहता है।

गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र डबुआ थाना क्षेत्र के पाली गाँव का रहने वाला है। आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज होने की सूचना पाते ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपते फिर रहे थे।

क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूत्रों से पता लगाया कि आरोपी तिगांव एरिया में किसी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहा है।

तत्परता के साथ पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी जितेन्द्र को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहाँ से पूछताछ करने के लिए क्राइम ब्रांच ने आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को जब्त करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago