Categories: India

मौसम विभाग ने दी चेतावनी, देश के इन राज्यों में अगले कुछ दिनों में हो सकती है मूसलाधार बरसात

देश के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया की दक्षिण पश्चिम मॉनसून आगे बढ़ चुका है । हर साल के मुकाबले इस साल मानसून वक्त से पहले आ चुका है । देश के कई इलाकों में मूसलाधार बरसात शुरू हो चुकी है लेकिन अभी भी कई इलाके ऐसे हैं जहां बारिश का नामोनिशान नहीं मगर आपको बता दें आने वाले कुछ दिनों में इन इलाकों में भी मूसलाधार बरसात देखने को मिलेगी ।

इस साल आपको बता दें कि किसानों को भी बरसात का फायदा देखने को मिल सकता है क्योंकि फसल को बारिश के पानी की बेहद आवश्यकता होती है और वक्त से पहले मानसून आने की वजह से किसानों की यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है ।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी, देश के इन राज्यों में अगले कुछ दिनों में हो सकती है मूसलाधार बरसात

पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार महानगर और अन्य जगहों में कोविड-19 प्रतिबंधों में आंशिक रूप से ढील दी है. राज्य में भारी बारिश की वजह से लोगों को अपने काम पर जाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. लोगों को घुटने भर गहरे पानी से गुजरना पड़ा. कुछ क्षेत्रों में यातायात बाधित हो गया, क्योंकि वाहन जलजमाव के चलते धीरे-धीरे चल रहे थे । मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग में 24 घंटे की अवधि के दौरान 178.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक है जबकि बांकुड़ा में 133.2 मिमी बारिश हुई. उत्तर बंगाल के कुछ स्थानों पर भी मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. दार्जिलिंग में 70 मिमी से अधिक बारिश हुई।

विभाग के अनुमान के मुताबिक गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में अगले कुछ दिनों में भीषण बारिश हो सकती है. वहीं देश के ज्यादातर उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को लेकर विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों में यहां पर तापमान में ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा. लेकिन इसके बाद अगले 4-5 दिनों में लगातार तापमान में वृद्धि होगी।

हरियाणा प्रदेश की बात की जाए तो मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक 14 जून को राज्य के कई इलाकों में बरसात होने के लिए कहा गया था लेकिन इनमें से कई जिले ऐसे हैं जहां पर बारिश की मात्रा कम देखने को मिली।

फरीदाबाद में क्या हुआ ?

जिला फरीदाबाद में बेहद कम बरसात हुई लेकिन बादलों से घिरा आसमान हर समय देखने को मिला । जिसकी वजह से मौसम में उमस भी देखने को मिली लेकिन फरीदाबाद में अभी तक मूसलाधार बरसात नहीं हुई जिस वजह से लोगों को निराशा हुई ।

मौसम विभाग की बात करें, तो आने वाले कुछ दिनों में बरसात होने की संभावना जताई जा रही है जिसके बाद से मौसम में थोड़ी ठंडक देखने को मिलेगी और लोगों को मॉनसून का आनंद भी मिलेगा ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago