Categories: Uncategorized

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पेड़ो की त्रिवेणी लगाकर मनाया कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी का जन्मदिन

फरीदाबाद : आज एनएसयूआई फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के प्रांगण में त्रिवेणी(बरगद, पीपल, नीम) लगाकर काँग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी का 51वां जन्मदिन मनाया। इस कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में किया गया।

कोरोना महामारी के चलते हुए श्री राहुल गांधी जी ने लगातार दूसरी बार अपना जन्मदिन ना मनाने का फैसला लिया है जिसका सम्मान करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को राशन, मास्क, सेनिटाइजर देकर तथा पौधरोपण करके राहुल जी का जन्मदिन बहुत ही सादगी के साथ मनाया। 

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पेड़ो की त्रिवेणी लगाकर मनाया कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी का जन्मदिन

इस दौरान प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने पेड़ो के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का अस्तित्व हैं। पेड़ों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना असंभव है। ये धरती पर अमूल्य सम्पदा के समान हैं। पेड़ों के कारण ही मनुष्य को अपनी आधारभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के संसाधन प्राप्त होते हैं। कृष्ण अत्री ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को अपने जन्मदिन या फिर अन्य शुभावसरो पर पेड़ लगाने चाहिए ताकि पृथ्वी पर बढ़ते तापमान और प्रदूषण को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि हम सब युवाओं को संकल्प लेकर इस मुहिम में अहम भूमिका निभानी चाहिए ताकि हमारा आने वाला भविष्य सुरक्षित बन सके।

इस मौके पर जिला महासचिव पार्थ पाराशर, निपुण गौड़, अनुज शर्मा, अभिषेक चौधरी, तरुण भारद्वाज, नीरज सैनी, गौरव रावत, भवनिष कालरा आदि मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago