फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, चोरी हुए कैंटर मात्र 5 घंटे में किये बरामद

फरीदाबाद:- पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने फरीदाबाद से चोरी हुई आईसर कैंटर गाड़ी को मात्र 5 घंटे में बरामद किया है। सिर्फ फरीदाबाद ही नहीं बल्कि क्राइम डीएलएफ की टीम ने रेवाड़ी के नंगला शहजाद पुर से चोरी आईसर कैंटर को भी बरामद किया है।

आज तड़के 6 बजकर 38 मिनट पर कंट्रोल रूम फरीदाबाद को आईसर कैंटर चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम आरोपियों को काबू करने के लिए पीछे लग गई,

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, चोरी हुए कैंटर मात्र 5 घंटे में किये बरामद

इसके साथ ही एक अन्य सूचना भी कंट्रोल रूम फरीदाबाद को कंट्रोल रूम रेवाड़ी से प्राप्त हुई कि उनके नंगला सहजादपुर से एक आईसर कैंटर चोरी हुआ है।

क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल और उनकी टीम के एसआई ब्रह्मप्रकाश, हवलदार आनंद, सिपाही नकुल, नसीब, अजीत ने जीपीएस की मदद से पीछा करते हुए खटेला पलवल पहुंचे जहां पर उनको जीपीएस मिला जो आरोपिगण ने उखाड़ कर फेंक रखा था आरोपी जीपीएस को उखाड़ कर वहां पर छोड़ गए थे।

क्राइम ब्रांच की टीम ने अपनी तकनीकी की सहायता से आरोपी का पीछा करते-करते पुनहाना तक पहुंच गए जहां से टीम ने गाड़ी को बरामद कर लिया लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए।

रेवाड़ी से चोरी हुई आईसर कैंटर गाड़ी को जीपीएस की मदद से फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच ने बिछोर थाना एरिया से बरामद किया जोकि रेवाड़ी पुलिस टीम को सौंप दी गई है।

क्राइम ब्रांच डीएलएफ़ की टीम आरोपियों की पहचान कर रही है जैसे ही आरोपियों के बारे में कोई सुराग मिलता है उनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा मेवात इलाके में आरोपियों के खिलाफ सर्च अभियान जारी है।

अभी तक की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि इसमें कोई मेवाती गैंग होने की संभावना है पुलिस रेवाड़ी से चोरी हुई गाड़ी और फरीदाबाद से चोरी हुई गाड़ी की पड़ताल कर रही है दोनों गाड़ी चोरी होने की एक ही गैंग के हाथ होने की संभावना हो सकती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago