Categories: Faridabad

गंदे पेयजल आपूर्ति ने लोगों को किया परेशान, प्रशासन की आंखें हैं बंद

गर्मियों का आगाज होते ही जिले में पानी की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। शहर के अलग- अलग हिस्सों से पानी की समस्या की खबरें सामने आती है वही अब अजरौंदा गांव में पिछले कुछ समय से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, गर्मियों को लेकर नगर निगम प्रशासन की ओर से कोई तैयारी नही की गई है वही जो योजनाएं बनाई गई है उस पर भी अभी तक कोई काम नही हो पाया है। नगर निगम के काम ना करने का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

गंदे पेयजल आपूर्ति ने लोगों को किया परेशान, प्रशासन की आंखें हैं बंद

शहर के अलग- अलग हिस्से के लोग पानी के लिए परेशान हो रहे है। गांव अजरौंदा में पिछले कुछ दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। गंदे पानी की सप्लाई होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग पानी खरीद कर पीने को मजबूर है।

लोगों का कहना है कि निगम की ओर से आपूर्ति होने वाले पानी में रेत मिलकर आ रहा है। जिसे पीने की बात को दूर रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल तक नहीं किया जा सकता है। जबकि पीने के लिए बाहर से बोतलों का पानी मंगाना पड़ रहा है।

वहीं, इलाके में लगे पानी के बूस्टर पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जहां पर आसपास के लोगों की ओर से पशुओं का बांधा जा रहा है। रेनीवेल की सफाई तक नहीं कराई गई है। लोग कई बार निगम के आला अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। उसके बाद समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि पूरे शहर में इस समय पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है वहीं नगर निगम अभी योजना बनाने में ही व्यस्त है। पिछले दिनों हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शहर भर में टैंकरों से पानी सप्लाई किया जाएगा वहीं अभी तक इसको लेकर पूर्ण योजना नहीं बनाई गई है ऐसे में है सोचने का विषय है कि आने वाले दिनों में कब तक लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago