Categories: Faridabad

नगर निगम कमिश्नर ने इको ग्रीन कंपनी को दिए यह आदेश, आदेशों से शहर को होगा फायदा

निगमायुक्त डॉ गरिमा मित्तल के द्वारा शहर में कूड़ा एकत्र का काम कर रही इको ग्रीन कंपनी को चालू वाहनों की जानकारी देने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही वाहनों की संख्या बढ़ाने के भी आदेश दिए गए हैं।

दरअसल, वर्ष 2017 में इको ग्रीन कंपनी को शहर भर से कूड़ा एकत्रित करने का काम दिया गया था। इको ग्रीन कंपनी शहर के अलग-अलग हिस्सों से वाहनों के जरिए कूड़ा इकट्ठा घर उसका निस्तारण करती है परंतु इको ग्रीन कंपनी के कार्य शैली से पार्षद से लेकर आम जनता तक कोई भी संतुष्ट नहीं है। आए दिन इकोग्रीन की कार्यशैली पर प्रश्न उठते रहते हैं। पार्षदों ने भी पिछले दिनों इकोग्रीन की कार्यशैली पर अपनी नाराजगी जताई थी।

नगर निगम कमिश्नर ने इको ग्रीन कंपनी को दिए यह आदेश, आदेशों से शहर को होगा फायदा

इकोग्रीन के कई वाहन खराब पड़े हैं जिन्हें ठीक भी नहीं कराया गया है वही वार्डों में आने वाले वाहनों की संख्या भी काफी कम है। काफी वार्डों में नियमित तौर पर वाहन नहीं आते हैं।

इस स्थिति में सुधार करने के लिए निगम आयुक्त ने यह आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि इकोग्रीन के रिकॉर्ड में इस समय 40 वार्डों में 280 वाहन है वही जब निगमायुक्त ने रिपोर्ट मांगी तो पता चला कि करीब 30 वाहन खराब है और 50 वाहन अभी जीपीएस से जुड़े हुए नहीं हैं।

जानकारी के अनुसार इकोग्रीन की गाड़ियों का वार्डों में नियमित तौर पर जाना नहीं होता है वही सभी गलियों में भी इकोग्रीन की गाड़ियां नहीं जाती हैं ऐसे में लोग घरों के बाहर खुले में कूड़ा फेंक देते हैं जिससे खत्तों का निर्माण होता है।

निगम के कई प्रयासों के बावजूद भी इकोग्रीन की कार्यशैली में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा। वहीं अब निगमायुक्त गरिमा मित्तल के आदेशों के बाद स्थिति में बदलाव होने के आसार हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago