Categories: Faridabad

अगर आप भी है किसान तो इस बार इस चीज की कीजिए खेती, तभी सरकार देगी 4000 रूपए

कहते हैं कि किसान अन्नदाता होता है यानी अगर किसान खेती नहीं करेगा तो देश के लोग भूखे मर जाएंगे। उन्हीं किसानों को प्रोत्साहन के तौर पर सरकार के द्वारा समय-समय पर राशि दी जाती है। लेकिन वह राशि उनको खेती करने के लिए नहीं बल्कि खेत में ऐसी चीज उगाने के लिए दी जाती है।

जिससे लोगों को तो फायदा होता ही है साथ ही सरकार को भी फायदा होता है। इसी के तहत किसानों के लिए सरकार एक योजना लेकर आई है। जिसमें उन्होंने किसानों से कहा है कि अगर वह इस बार बाजरे की बुवाई नहीं करते हैं तो सरकार की ओर से उनको 4000 रूपए एकड़ दिए जाएंगे।

अगर आप भी है किसान तो इस बार इस चीज की कीजिए खेती, तभी सरकार देगी 4000 रूपए

फरीदाबाद जिले में भी करीब 118 गांव है। इसमें सैकड़ों की संख्या में किसान बाजरे की बुवाई करते हैं। लेकिन इस स्कीम के तहत अगर कोई किसान बाजरे की बुवाई नहीं करता है, तो सरकार की ओर से उसको ₹4000 प्रति एकड़ दिए जाएंगे। इससे पहले सरकार के द्वारा धान की खेती नहीं करने वाले किसानों को ₹7000 प्रति एकड़ दिए गए थे।

जिसके बाद से धान की जो पैदावार थी वह कम हो गई थी। इसलिए इस बार बाजरे की खेती को लेकर यह योजना बनाई गई है। क्योंकि प्रदेश में बाजरे की जो पैदावार है वह बहुत ज्यादा है। लेकिन उसकी खपत बहुत कम है। इसीलिए सरकार के द्वारा किसानों से कहा गया है कि वह इस बार बाजरे की बुवाई की बजाए दलहन और कपास की बुवाई करें।

हरियाणा में जो बाजरा के रेट है वह दूसरे राज्यों से काफी ज्यादा है। इसलिए दूसरे राज्य के किसान भी यहां पर आकर बाजरे की बिक्री करते हैं। जिससे हरियाणा सरकार को 700 से 800 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ता है।

इसीलिए वह इस बार किसानों से गुजारिश कर रहे हैं कि खेतों में बाजरे की बजाय दलहन और कपास की खेती की जाए। अगर किसान ऐसा करते हैं तो उनको सरकार की ओर से 4000 रूपए प्रति एकड़ दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रति एकड़ 400 पेड़ लगाते हैं, तो आने वाले 3 साल तक सरकार के द्वारा उनको 10000 रूपए प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago