फरीदाबाद:- शहर में महिला विरुध्द अपराधों का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने के दिशा निर्देशों के तहत कार्य करते हुए महिला पुलिस थाना बल्लबगढ़ की टीम ने एक मुकदमें में फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी इंद्रजीत उर्फ विष्णु को गिरफ्तार किया है।
आरोपी पुराने वाहन खरीदने बेचने का काम करता है। पीडिता आरोपी की गली के पास रहता है। वहीं पर युवती की पहचान आरोपी से हुई थी।

पुलिस को शिकायत में पीडिता ने बताया कि वह एक प्राईवेट कम्पनी में काम करती है। पीडिता काफी समय से आरोपी को जानती है।
आरोपी ने महिला से सम्बंध बनाने के लिए उससे मिलना जुलना प्रारम्भ किया और उसे अपने विश्वास में लेकर अपने साथ ओयो के कमरे पर ले गया जहां पर उसने पीडिता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उससे कई बार दुष्कर्म किया था।
पीडिता की शिकायत पर महिला थाना बल्लबगढ़ में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
महिला थाना पुलिस ने आरोपी को उसके घर बल्लबगढ़ से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया और जगह बदल बदलकर रहने लगा। पुलिस टीम ने आरोपी के दोस्तों रिश्तेदारों के पास उसको तलाश करना शुरु कर दिया और अंतत: आरोपी को पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत गुप्त सूत्रों से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा दिया है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…