माननीय वाई एस राठौड़ जिला एवं सत्र नयायाधीश व मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम डीएलएसए फरीदाबाद के निर्देशानुसार सरकारी राशन की दुकानें जिन पर भारत सरकार व हरियाणा सरकार द्वारा क महामारी के समय में गरीब लोगों को मुफ्त राशन व सस्ता राशन उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए थे।परंतु काफी दिनों से विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद कार्यालय में शिकायतें मिल रही थी कि यह सरकारी दुकान संचालक उन्हें पूरा राशन नहीं दे रहे और उनके हिस्से का राशन हड़प कर जाते हैं ।

इसकी जांच के लिए माननीय न्यायाधीश ने श्री संजय गुप्ता व अर्चना गोयल एडवोकेट की विशेष दिशा निर्देश देकर जांच करने की ड्यूटी लगाई जिस पर कार्रवाई करते हुए राजीव नगर सेक्टर 31 क्षेत्र में चल रही सरकारी दुकानों का निरीक्षण किया गया।
वहां लोगों की समस्याएं पूछी गई लोगों ने बताया कि यहां तीन जगह राशन बांटा जाता है परंतु उन्हें पूरा राशन नहीं दिया जाता।लोगों से उनकी लिखित शिकायत ली गई और राशन डिपो होल्डर को फोन पर आवश्यक निर्देश दिए गए कि वह तुरंत प्रभाव से पूरा व सही राशन जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराएं।
लोगों से मिली शिकायतों पर जल्द ही एक विस्तृत रिपोर्ट बनाकर माननीय न्यायाधीश के सम्मुख प्रस्तुत की जाएगी ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।संजय गुप्ता व अर्चना गोयल एडवोकेट काफी लंबे समय से विभिन्न एनजीओ के साथ मिलकर समाज के विभिन्न वर्गों में जाकर उनकी मदद कर रहे हैं और यह सभी कार्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में संचालित किए जा रहे हैं।भविष्य में भी इसी प्रकार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही सरकारी राशन की दुकानों की जांच की जाएगी अनियमितताएं मिलने पर आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…