Categories: Uncategorized

हवाओं ने खेला खेल,अब दिल्ली एनसीआर में इस दिन होगी झमाझम बारिश

दिल्ली एनसीआर : भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे Delhi NCR के लोगों को वीरवार सुबह हुई बारिश ने हल्की राहत जरूर दी मगर मानसून की झमाझम बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा में भी अभी मानसून की बारिश के लिए अनुकूल स्थिति नहीं बन रही है, लेकिन गर्मी और उमस से पूरी तरह राहत के लिए कुछ दिनों का इंतजार करना ही पड़ेगा।

मौसम विभाग की ओर से ताजा जानकारी में बताया गया है की, बड़े पैमाने पर वर्तमान परिस्थितियां मानसून के राजस्थान, गुजरात के बाकी हिस्सों और पंजाब, हरियाणा व दिल्ली की ओर आगे बढ़ने के अनुकूल नहीं हैं।

मानसून कैसे हुआ प्रभावित

हवाओं ने खेला खेल,अब दिल्ली एनसीआर में इस दिन होगी झमाझम बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव (Kuldeep Srivastava, Scientist D at India Meteorological Department, Delhi) के मुताबिक मध्य-अक्षांश पछुआ पवन के प्रतिकूल प्रभाव के चलते उत्तर-पश्चिम भारत के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने में देरी हो सकती है। स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है। इसका प्रभाव दिल्ली-एनसीआर के मानसून पर भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मानसून की झमाझम बारिश के लिए लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

एक सप्ताह बाद फरीदाबाद में दस्तक देगा मानसून

मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली और हरियाणा में एक सप्ताह में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है । पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की-फुल्की बारिश तो हो रही है, लेकिन यहां पर मूसलाधार बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी मानसून आने में एक सप्ताह से 10 दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है।

बता दें, मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को राजधानी में दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 55 से 77 फीसद दर्ज किया गया। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पालम में अधिकतम तापमान 33.9, लोदी रोड में 34.4 और आया नगर में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगर बात की जाए तो जहां तक बारिश का सवाल है तो शाम साढ़े पांच बजे तक पालम में 0.9 मिमी, नजफगढ़ में और पूसा में 0.5 तथा पीतमपुरा में सर्वाधिक 24.5 मिमी दर्ज की गई।

कहने को तो इस साल मॉनसून वक्त से पहले आने की जानकारी दी गई थी लेकिन दिल्ली एनसीआर के लोगों को फिर भी मॉनसून के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago