Categories: EducationFaridabad

स्मार्टफोन से वंचित छात्रों की शिक्षक इस प्रकार करेंगे मदद

इस कठिन दौर में, विद्यार्थियो को पढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने ई–विद्यालय योजना की शुरुआत की है। इसे तीन स्तरों में पूरा किया जाएगा।

महामारी के कारण पूरा विश्व जूझ रहा है। इसके कारण विद्यार्थियो की शिक्षा भी प्रभावित हुई है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने एक बेहतरीन कदम उठाया है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से जोड़ा जाएगा। शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए ई–विद्यालय योजना को शुरू किया गया है।

स्मार्टफोन से वंचित छात्रों की शिक्षक इस प्रकार करेंगे मदद

सभी तैयारियां पूरी होने के बाद बुधवार को यूट्यूब लाइव के माध्यम से इसका औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस योजना को तीन स्तरों में पूरा किया जाना है। पहले स्तर में जिन विद्यार्थियों के पास स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं है उनको आसपास के स्कूलों के शिक्षक, अभिभावक और स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्यों द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी।

दूसरे स्तर में जिन विद्यार्थियों के पास स्मार्ट फोन और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है उन्हें गूगल मीट और ज़ूम के माध्यम से पढ़ाया जाएगा।

तीसरे स्तर में जिन विद्यार्थियों के पास कम रेंज की इंटरनेट सुविधा है। उनको टेलीकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा ई–विद्यालय योजना की शुरुआत की गई है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके बाद ‘सक्षम’ व्हाट्सएप ग्रुप द्वारा भी पढ़ाया जाएगा। सरकारी स्कूलों में 1 जुलाई से ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ होंगी।

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि सरकारी स्कूल के जिन विद्यार्थियों के पास स्मार्टफोन और इंटरनेट है, उन्हें गूगल मीट और ज़ूम के माध्यम से पढ़ाया जाएगा और जिन विद्यार्थियों के पास यह सुविधा नहीं है उनकी सहायता आसपास के स्कूल के शिक्षक, अभिभावक और स्कूल प्रबंधन कमेटी करेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago