टीकाकरण के बाद ऑब्जर्वेशन रूम में नहीं रुक रहे लोग, जानकारी का है अभाव

डॉक्टर्स ने टीकाकरण के बाद लोगों को आधे घण्टे तक ऑब्जर्वेशन रूम में रहने की हिदायत दी है जिससे अगर उनके शरीर पर टीकाकरण के बाद कोई बुरा प्रभाव पड़ता है तो वे जल्दी ही उसका इलाज कर सकें। लेकिन इन दिनों स्थिति बिल्कुल अलग है। विभागीय सुविधा होने के बावजूद टीकाकरण के बाद लोग सीधे अपने घर जा रहे हैं।

हाल ही में एक घटना की पुष्टि की गई है जिसमें टीकाकरण के बाद एलर्जी से एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही कर रहे है।

टीकाकरण के बाद ऑब्जर्वेशन रूम में नहीं रुक रहे लोग, जानकारी का है अभाव

जिला स्वास्थ्य विभाग ने बी.के. सिविल अस्पताल में 18 से 44 और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण की सुविधा मुहैया करवाई है। वहीं, पड़ोसी जिलों के लोग भी टीकाकरण के लिए बी.के. पहुंच रहे हैं।

लोगों का कहना है कि टीकाकरण के बाद उनके शरीर पर इसका कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ रहा। इसलिए टीकाकरण केंद्र पर रुकने का कोई फायदा नहीं है। दूसरी ओर लोग टीकाकरण को लेकर भ्रमित है। कंपनियों में भी काम करने के लिए टीकाकरण को अनिवार्य कर दिया गया है।

डॉ. मनोज भारद्वाज, बृहस्पतिवार को बी.के. सिविल अस्पताल के टीकाकरण प्रतीक्षा केंद्र में तैनात थे। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति के टीकाकरण में लगभग 2 मिनट का समय लगता है। सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देने के बाद उन्हें ऑब्जरवेशन रूम में रहने के लिए कहा जाता है। हालांकि अधिकतर लोग टीकाकरण के बाद सीधे अपने घरों को रवाना हो जाते हैं।

जानकारी का अभाव

गुरुवार को गुरुग्राम से टीकाकरण के लिए बी.के. पहुंचे 45 वर्षीय सर्वेश ने बताया कि टीकाकरण के दौरान किसी भी कर्मचारी ने इसके साइड इफेक्ट या प्रतीक्षा को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी। 36 वर्षीय विष्णु ने बताया कि वह भी यहां टीकाकरण के लिए आए हैं और स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण के बाद प्रतीक्षा करने पर कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में यहां बैठना समय की बर्बादी लगती है।

डॉ. रणदीप सिंह पुनिया का कहना है कि टीकाकरण को लेकर लोगों के बीच काफी जागरुकता फैलाई जा रही है। लोगों को इससे संबंधित सभी जानकारियां दी जा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि टीकाकरण के साथ ऑब्जर्वेशन रूम में आधे घंटे साइड इफेक्ट या शरीर में महसूस होने वाली परेशानी को ऑब्जर्व करना बेहद जरूरी है। इस दौरान अगर किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो स्वास्थ्य विभाग तुरंत संज्ञान लेता है। हालांकि अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago