Categories: India

ओलंपिक मैडल मिल्खा सिंह को होगी सच्ची श्रद्धांजलि : बोले फौगाट

हरियाणा : प्रदेश के CM मनोहर लाल सब खिलाड़ियो को होनहार बेटे बेटी कहते हैं ।इनकी वजह से विदेश में भारत व हरियाणा का परचम लहराता है । यह बात प्रदेश सरकार के पब्लिसिटी ओएसडी गजेंद्र फोगाट ने कही । वे आज खण्डरा गांव में ओलिंपियन नीरज चोपड़ा के घर उनके परिवार जनों से कुशलक्षेम पूछने व अग्रिम बधाई देने के लिए पहुंचे थे ।

इस अवसर पर उन्होंने नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा,चाचा भीम सिंह चोपड़ा समेत अन्य परिजनों से खूब बातें की व सुख दुख सांझा किया ।
फौगाट ने इस मौके पर CM व खेल मंत्री द्वारा भेजा गया शुभकामना पत्र भी भेंट किया । सब परिवार जनों ने शुभकानामनाओं के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल व खेल मंत्री संदीप सिंह का आभार प्रकट किया ।

ओलंपिक मैडल मिल्खा सिंह को होगी सच्ची श्रद्धांजलि : बोले फौगाट

उनके पिता सतीश ने इस मौके पे आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नीरज इस बार ओलम्पिक मैडल के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है ।इसी लिए उसने विदेश में ट्रेनिंग लेने की योजना बनाई । इस बार नीरज की पुरजोर कोशिश रहेगी कि वो ओलंपिक में मैडल लेके हरियाणा के लोगों का मान और बढ़ा सकें व देश की आशाओं पे खरा उतर सके ।


गजेंद्र ने इस मौके पर मुख्यमंत्री का संदेश देते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ओलम्पिक टिकट प्राप्त करने पर 15 लाख की राशि से एडवांस के रूप में 5 लाख रुपये खिलाड़ियो के खाते में डलवा दिए हैं ।बाकी के 10 लाख की प्रक्रिया ओलम्पिक वापसी पे पूरी कर दी जाएगी । इसके अलावा 6 करोड रुपए की ऐतिहासिक राशि स्वर्ण पदक पर घोषित की हुई है ।इसके अलावा रजत पे 4 करोड़ व कांस्य पदक पे ढाई करोड़ की राशी दी जाएगी ।

बॉक्स बकौल गजेंद्र मिल्खा सिंह के बाद नीरज ही देश का एकमात्र एथलीट है जिसने देश को कॉमनवेल्थ व एशियन खेलों में स्वर्ण पदक दिलवाया है । मिल्खा सिंह के पदक प्राप्त करने के 60 वर्ष बाद नीरज ओलंपिक में भारत की चमकती उम्मीद है । इस बार नीरज चोपड़ा जेवलिन में विश्व तृतीय रैंकिंग पे है। नीरज का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 88.07 मीटर है,इस बार इस रिकॉर्ड के सुधार के साथ टोक्यो में नीरज के मैडल की पूरी उम्मीद है ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago