समाज मे अपना डर फैलाने के लिए इस युवक ने कर दिया ऐसा काम,अब काट रहा है सलाखों के पीछे सज़ा

फरीदाबाद:-पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने युवक का अपहरण कर लाठी-डंडों एवं लोहे की रॉड से पीटकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर लोगो में दहशत फैलाने वाले एक गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी मोहित पुत्र राम सिंह गाजीपुर रोड नगला फरीदाबाद का रहने वाला है।

समाज मे अपना डर फैलाने के लिए इस युवक ने कर दिया ऐसा काम,अब काट रहा है सलाखों के पीछे सज़ा

पुलिस टीम ने जानकारी दी कि उपरोक्त आरोपी शरारती क़िस्म का व्यक्ति है, जिसने अपनी दादागिरी जमाने तथा अपराध की दुनिया में अपना नाम कमाने के लिये दिनांक 23-05-2021 को अपने साथियों पीयूष, तरुण व दीप सिंह के साथ मिलकर देवेन्द्र नाम के लड़के का अपहरण करके सुनसान जगह पर ले गए तथा जान से मारने की धमकी देते हुए डंडों व लोहे की रॉड से पीटते हुए उसकी विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालकर दहसत फैलाने की कोशिश की गयी और फरार हो गए थे।

जिस पर आरोपीयों के खिलाफ अपहरण, मारपीट, जान से मारने की धमकी, तोड़फोड़ के तहत मामला थाना सारण में दर्ज किया गया था।

आरोपी मोहित बैसला के साथी आरोपीयान पियूष, तरुण व दीप सिंह को पहले ही अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका था, आरोपी मोहित को अलग अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए अपने सूत्रों की सहायता से दिनांक 19-06-2021 को डबुआ पाली रोड से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

उपरोक्त आरोपी को आज दिनांक 20-06-2021 को माननीय अदालत में पेश करके माननीय अदालत से आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उपरोक्त आरोपी से वारदात बारे गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago