Categories: CrimeFaridabad

मुफ्त में खाना नहीं देने पर होटल वाले को मिली ऐसी सजा, देखकर आंखे हो गयी नम

जब भी हम होटल पर खाना खाने के लिए जाते हैं, तो हम पैसे देते हैं। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो होटल पर खाना खाने के बाद भी पैसे नहीं देते हैं। लेकिन जब होटल मालिक उन लोगों से पैसे मांगता है, तो वह पैसे देने की बजाय होटल मालिकों से लड़ाई झगड़ा करने लगते है।

कई बार लड़ाई झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि किसी ना किसी व्यक्ति की जान भी चली जाती है। ऐसा ही एक मामला पलवल जिले में देखने को मिला है। जहां पर देर रात कुछ युवक होटल पर खाना खाने के लिए आए। लेकिन उन्होंने खाना फ्री में मांगा।

मुफ्त में खाना नहीं देने पर होटल वाले को मिली ऐसी सजा, देखकर आंखे हो गयी नम

खाना फ्री में नहीं देने के चलते, उन लोगों ने होटल में काम करने वाले युवक गोली चला दी और उसके उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। थाना कैंट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली आगरा राजमार्ग पर पवन नाम का ढाबा बना हुआ है। जिसमें मेरठ निवासी अमित खाना बनाया काम करता है।

उसी के साथ उनके बुआ का बेटा मोहित भी काम करता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 1:00 बजे तीन चार युवक ढाबे पर खाना खाने के लिए आए। लेकिन उन्होंने अमित से कहा कि वह खाना फ्री में खाएंगे।

इस पर अमित ने उनसे इंकार कर दिया, तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान अमित और युवकों के बीच लड़ाई शुरू हो गया। तभी एक युवक ने देसी पिस्टल से अमित के पेट में गोली मार दी। जिसके बाद होटल में हड़कम्प मच गया और आरोपी मौके से फरार हो गए।

लहूलुहान अमित को उपचार के लिए तुरंत पलवल के सरकारी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसको दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। जैसे ही उपचार के लिए अमित को दिल्ली ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं पवन ढाबे के मालिक पवन ने बताया कि हमलावरों ने दोस्ती दिन पहले उसे 50000 रुपए की रंगदारी मांगी थी। जो कि रविवार तक नहीं देने पर गोली मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान श्याम, सुशांत व कलुआ के नाम पर हुई है।

चौथे आरोपी की पहचान नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने कहा कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश कर रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago