Categories: HealthUncategorized

युवाओं ने माना जिम से ज्यादा लाभकारी व गुणकारी है “योगाभ्यास” की क्रिया

आज देश ही नहीं बल्कि अन्य देश भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग साधना में लीन रहे। हरियाणा की बात करें तो प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोगों को योग करने और स्वस्थ रहने की सलाह दी। वही फरीदाबाद में 50 अन्य जगहों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया और जिले के गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

जहां एक और तो जिम बंद थे वहीं दूसरी ओर युवाओं में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर काफी जोश व उत्साह देखने को मिला। हालांकि सरकार ने एक आदेश के बाद कुछ शर्तों पर जिम खोलने की इजाजत दे दी है परंतु योग दिवस के अवसर पर युवाओं का अहम योगदान रहा।

युवाओं ने माना जिम से ज्यादा लाभकारी व गुणकारी है "योगाभ्यास" की क्रिया

सेक्टर-12 खेल परिसर की बात करें तो वहां पर ज्यादातर युवा वर्ग ही मौजूद था। युवाओं में योग के प्रति ऐसी रूचि कभी नहीं देखने को मिली। सभी युवा और बुजुर्ग व्यक्तियों ने महामारी की गाइडलाइंस और हाथ सैनिटाइज करके, उचित दूरी का ख्याल रखते हुए योग किया।

कुछ युवाओं ने तो संकल्प भी लिया कि हम ऐसे ही रोजाना योगाभ्यास करेंगे और मन को शांत रखेंगे।
वही सेक्टर 7 निवासी अरुण ने कहा की मैं जिम जाता था और साथ ही साथ योग भी करता था। योग करने से सभी बीमारियां दूर भागती हैं और शरीर को स्फूर्ति एवं ताजगी का अनुभव होता है।


सेक्टर 10 निवासी जयदेव ने कहा कि जब से जिम बंद हुई है मैंने प्रतिदिन योग करना शुरू कर दिया। फिर मुझे कुछ समय पहले महामारी ने अपने चपेट में ले लिया।
इससे मुझे सांस लेने में तकलीफ होती थी। परंतु जब से मैंने योग शुरू किया तब से मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago