Categories: India

एक सप्ताह बढ़ोतरी के बाद अब 1 दिन कम हुए पेट्रोल के दाम

फरीदाबाद : एक तरफ पूरे देश में चीन की लापरवाही का प्रकोप और दूसरी तरफ महंगाई की मार ने आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है । दिन प्रतिदिन बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दाम आम जनता के लिए बेहद नुकसानदायक है। आपको बता दें की बीते कई दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों ने आसमान छू लिया है ।

फरीदाबाद की बात करें तो लगभग एक हफ्ते से लगातार पेट्रोल के दामों में इजाफा देखने को मिल रहा था सीधे सीधे शब्दों में बताया जाए तो 7 दिन बढ़ोतरी होती और एक दिन गिरावट । इस समय पेट्रोल के दाम 95.1 है ।

एक सप्ताह बढ़ोतरी के बाद अब 1 दिन कम हुए पेट्रोल के दाम

दिल्ली के दामों की डिटेल

Petrol-Diesel की कीमतों में सोमवार को कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। इससे दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.22 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है, जो शनिवार को 96.93 रुपये प्रति लीटर था। तेल विपणन कंपनियों (OMC) ने रविवार को ईंधन की कीमतें बढ़ा दी थीं। राष्ट्रीय राजधानी में डीजल 87.97 रुपये प्रति लीटर है।

मुंबई, चेन्नै और कोलकाता के अन्य प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 103.36 रुपये, 98.40 रुपये और 97.12 रुपये प्रति लीटर थीं। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में डीजल क्रमश: 95.44 रुपये, 92.58 रुपये और 90.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

पेट्रोल की कीमत पूरे देश में सेंचुरी हिट करने के बहुत करीब पहुंच गई हैं। ऐतिहासिक उच्च कीमतों के दायरे को बढ़ाते हुए, जिसने पहले ही महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ शहरों और कस्बों में ईंधन की दर 100 रुपये प्रति लीटर के पार कर दी थी।

सुबह 6 बजे तय होते हैं भाव

Petrol-Diesel की कीमतें रोज सुबह 6 बजे तय होती हैं। इनके दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और दूसरी खर्चे जोड़ने के बाद यह दोगुने के करीब पहुंच जाते हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

ऐसे जानें पेट्रोल की नई कीमतें

Petrol Diesel का रेट SMS के जरिए भी आप जान सकते हैं। दिल्ली की कीमत जानने के लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक मैसेज बॉक्स RSP 102072 (RSP Dealer Code of Petrol Pump) टाइप करें और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई RSP 108412, कोलकाता RSP 119941 और चेन्नै के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। SMS के जरिए आपको ताजा रेट मिल जाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago