Categories: Faridabad

अगर किसानों को भी अपने खेतों पर लगवाने हैं यह पौधे, तो वन विभाग करेगा उनकी मदद

जैसे की महामारी के दूसरी लहर ने जिले वासियों के साथ साथ प्रशासन व सरकार को भी बता दिया है कि ऑक्सीजन इस समय हमारे लिए कितनी महत्वपूर्ण है। इसीलिए सरकार व प्रशासन के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम पर जोर दिया जा रहा है।

ताकि आने वाले समय में या फिर यूं कहें भविष्य में लोगों को किसी प्रकार से ऑक्सीजन की कमी ना हो सरकार के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की स्कीम में लाई जा रही है। जिसमें किसानों के लिए भी एक स्कीम लाई है उन्होंने किसानों से कहा है कि अगर वह अपनी खेती की जमीन पर पौधारोपण करना चाहते हैं।

अगर किसानों को भी अपने खेतों पर लगवाने हैं यह पौधे, तो वन विभाग करेगा उनकी मदद

तो उसके लिए वह वन विभाग से संपर्क कर सकते हैं और वन विभाग उनकी पूरी मदद करेगा, उनके खेतों में पौधे लगाने में। वन राजिक अधिकारी प्रदीप ने बताया कि सरकार के द्वारा एक नई स्कीम लागू की गई है जिसमें उन्होंने बताया है कि अगर जिले का कोई भी किसान अपनी खेती की जमीन पर पौधारोपण करना चाहता है।

तो उनको पूरी तरह से सहायता करेगा। इसके लिए उनको अपने नजदीकी वन विभाग कार्यालय में जाकर एक एप्लीकेशन देनी होगी और उनको बताना होगा कि वह किस प्रकार के पौधे अपनी खेती की जमीन पर लगाना चाहते हैं।

इसके अलावा उनको यह भी बताना होगा कि वह जो पौधे है वह खेत के चारों तरफ लगाना चाहते हैं या पूरे खेत में पौधारोपण करना चाहते हैं। इसके लिए सिर्फ उनको एक कोरे कागज पर लिखकर विभाग में जमा करवानी होगी।

जिसके बाद वन विभाग अधिकारी उसी हिसाब से किसान को उतने पौधे आवंटित कर दिए जाएंगे और वह किसान उन पौधों को अपने खेती की जमीन पर आसानी से लगा सकेंगे। उन्होंने बताया कि किसान को सिर्फ 1 साल तक उन पौधों को एक बच्चे की तरह पालना होगा।

अगर वह 1 साल तक उन पौधों को सही सलामत रख लेते हैं। तो उसके बाद उन पौधों को किसी प्रकार का कोई भी नुकसान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि किसान फलों के पौधे भी उनसे ले सकते हैं। किसानों से किसी प्रकार का कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा।

उनको सभी पौधे फ्री में दिए जाएंगे। अगर कोई किसान स्कीम के तहत अपने खेत की जमीन पर पौधे लगाता है तो सरकार के द्वारा उनको प्रोत्साहन के तौर पर कुछ राशि भी दी जाएगी। इसको लेकर अभी तक वन विभाग के पास कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं।

लेकिन सरकार के द्वारा यह घोषणा कुछ दिन पहले की गई थी। अगर ऐसा होता है तो आने वाले समय में किसान भी पौधारोपण में अपना सहयोग देंगे और ज्यादा ज्यादा संख्या में पौधे लगाएंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago