Categories: Uncategorized

तीन सौ वर्षों बाद इस समाज को मिला समानता का अधिकार, खत्म हुई यह कुप्रथा

हरियाणा के भिवानी जिले के गोबिंदपुरा गांव में 3 सदियों से चली आ रही भेदभावपूर्ण प्रथा को पंचायत ने सोमवार, 21 जून, 2021 को समाप्त कर दिया गया है।

आपको बता दें कि गोबिंदपुरा गांव को बसे करीब 300 वर्ष से अधिक हो गए हैं। इस गांव की आबादी लगभग 2000 है और यहां केवल दो ही समाज के लोग रहते हैं, एक राजपूत और दूसरी हेड़ी। गांव में राजपूतों की संख्या लगभग 1200 है और हेड़ी समाज की 800 है।

तीन सौ वर्षों बाद इस समाज को मिला समानता का अधिकार, खत्म हुई यह कुप्रथा
क्रेडिट: संवाद

गांव के सरपंच बीर सिंह ने बताया कि हमारा गांव पहले हालुवास माजरा देवसर पंचायत के अंतर्गत आता था। इसे हाल ही में अलग पंचायत की मान्यता मिली है।

उन्होंने आगे कहा कि गोबिंदपुरा के पंचायत बनने के वक्त से ही हम यहां चली आ रही रूढ़िवादी, पुरातनपंथी और भेदभावपूर्ण परंपराओं को समाप्त करने का विचार कर रहे थे। गांव में रहने वाले दोनों समाज के लोगों को सामान रूप से खुशियां बांटने का मौका मिलना चाहिए।

क्रेडिट: संवाद

सरपंच बीर सिंह ने यह भी बताया कि गांव में हेड़ी समाज के दूल्हे को घोड़ी पर चढ़ने और धूम–धाम से बारात ले जाने की कोई परंपरा नहीं थी। गांव बसने के वक्त करीब 300 साल पहले समाज और सामाजिक ताने–बाने के कारण यह परंपरा शुरू हुई थी और अब तक चली आ रही है।

क्रेडिट: संवाद

तीन साल पहले हेड़ी समाज के लोगों ने दूल्हे की घुड़चढ़ी और धूम–धाम से बारात ले जाने की सिफारिश की थी। परंतु तब पंचायत के लोग यह सुनकर नाराज हो गए थे और उस समय कोई भी फैसला नहीं हो सका।

सरपंच ने बताया कि हमें हेड़ी समाज के लड़के विजय के विवाह के बारे में पता चला। मैंने इसे एक अवसर के रूप लिया। राजपूत समाज के कुछ लोगों को साथ लेकर हम उसके घर गए और परिवार को धूम-धाम से बारात निकालने और घुड़चढ़ी के लिए राज़ी किया। उन्होंने बताया कि इस बार गांव में इसे लेकर किसी ने नाराज़गी भी नहीं जताई।

क्रेडिट: संवाद

सरपंच ने आगे बताया कि एहतियात के तौर पर उन्होंने इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दी थी। इस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक जवान को विजय की सुरक्षा के लिए भी भेजा। इस कुप्रथा को खत्म किए जाने और विजय की बारात धूम-धाम से निकलने से उसके पिता किशन सहित पूरा हेड़ी समाज बहुत प्रसन्न है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago