Categories: Faridabad

शादी का ऐसा अनोखा कार्ड आपने कभी नही देखा होगा, देखते ही आप करेंगे तारीफ

देशभर में संक्रमण का कहर वैसे तो अब कहीं ना कहीं कम होने की कगार पर पहुंचा चुका है, लेकिन फिर भी इस संक्रमण को कोई भी अपने आसपास भटकने देना नहीं चाहता। खासकर अगर बात करें तो शादी विवाह के समारोह में।

यही कारण है कि सरकार की अनुमति के बाद अब 50 लोगों की उपलब्धि के साथ लोग धूमधाम से शादी की तैयारी कर रहे हैं, तो वहीं शादी के कार्ड भी छप चुके हैं, लेकिन आज तक आपने जो शादी के कार्ड देखे होंगे वह संक्रमण काल में कुछ इस तरह बदल चुके हैं कि अब लोगों के लिए अभिप्रेरणा का उदाहरण बन चुका हैं।

शादी का ऐसा अनोखा कार्ड आपने कभी नही देखा होगा, देखते ही आप करेंगे तारीफ

दरअसल, राजा बल्लू की नगरी बल्लभगढ़ के मेन बाजार निवासी ज्वैलर्स पवन वर्मा ने की बेटी प्रियंका वर्मा जो को एमटेक तक शिक्षित इंजीनियर बेटी हैं, उनकी शादी आगामी एक जुलाई को दिल्ली निवासी संजीव कुमार से तय हुई है। खास बात तो यह है कि इस शादी से खास बात तो शादी के कार्ड में खासियत छुपी हुई हैं।

दरअसल, पवन वर्मा ने अपनी बेटी प्रियंका वर्मा की शादी के लिए जो निमंत्रण पत्र तैयार किया है, वो सैनिटाइजर की बोतल पर प्रकाशित हैं। बोतल की पैकिंग पर भी विवाह समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया है। खास बात यह है कि वधू पक्ष की ओर से निमंत्रण के साथ मिठाई की जगह मास्क दिए जा रहे हैं।

सीबी ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पवन वर्मा ने बताया कि बिटिया प्रियंका की शादी पहले 17 जून को तय थी, पर उससे पहले कोरोना संक्रमण का बुरा दौर शुरू हो गया। कोरोना की चपेट में वधू और वर पक्ष के कई लोग आ गए। ईश्वर की कृपा रही कि सभी बुरे दौर से निकल आए और अब स्वस्थ हैं। इसके बाद शादी की नई तारीख एक जुलाई निकाली गई।

घर में विचार विमर्श के बाद यह तय हुआ कि शादी का कार्ड ऐसा हो, जिससे समाज में कोई संदेश जाए। लोग जागरूक हों। इसके लिए सैनिटाइजर की बोतल पर निमंत्रण पत्र प्रकाशित करवाने का ख्याल आया। परिवार के अन्य लोगों के साथ-साथ बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत बेटी प्रियंका को भी यह आइडिया बहुत पसंद आया।

पवन वर्मा ने बताया कि फेरों के बाद विवाह स्थल पर ही विदाई से पहले दूल्हा-दुल्हन और अन्य रिश्तेदार पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का भी संदेश देंगे। बल्लभगढ़ और अन्य स्थानों पर स्वर्णकार पवन वर्मा की ओर से यह खास निमंत्रण पत्र भेजा गया है, उसकी खूब चर्चा है।

इसके बाद वर पक्ष से भी बात की गई, तो उन्होंने भी इस पर अपनी सहमति जताई और इसे सराहनीय कदम बताया। बस इसके बाद सैनिटाइजर की ऐसी बोतलों की खोज हुई, जिस पर निमंत्रण पत्र प्रकाशित कर पूरी जानकारी दी जा सके।

सैनिटाइजर की बोतल पर शादी संबंधी कार्यक्रमों के जानकारी देने के साथ दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का संदेश भी प्रकाशित है। इसके अलावा जिन लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है, उन्हें मिठाई के स्थान पर मास्क दिए गए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago