Categories: Politics

डीजीपी मनोज यादव ने गृह विभाग को पत्र लिखकर की यह मांग, विवादों के साथ रहा है नाता

हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव द्वारा गृह विभाग को नाम पत्र लिखते हुए हरियाणा का काडर को छोड़कर इंटेलिजेंस ब्यूरो में वापस जाने की मांग रखी है। दरअसल डीजीपी मनोज यादव द्वारा यह पत्र गृह विभाग के सचिव राजीव अरोड़ा और गृह मंत्रालय हरियाणा सरकार और एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को लिखा है।

जिसमें उन्होंने हरियाणा सरकार से डेपुटेशन छोड़कर इंटेलिजेंस ब्यूरो में जाने के लिए इजाजत मांगी है। डीजीपी मनोज यादव ने अपने लिखे हुए पत्र को अपने सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन से भी साझा किया है।

डीजीपी मनोज यादव ने गृह विभाग को पत्र लिखकर की यह मांग, विवादों के साथ रहा है नाता

जिसमें स्पष्ट शब्दों में दिखाई दे रहा है कि उन्होंने लिखा है कि पिछले 28 महीनों से मैंने हरियाणा की नागरिकों की सेवा में डीजीपी के रूप में अपनी क्षमता के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। अब आईवी संकेत करता है और मैं कैरियर और पारिवारिक आवश्यकताओं के कारण भारत सरकार में वापस जाना चाहता हूं। मैंने हरियाणा सरकार से मुझे वापस आने की अनुमति देने का अनुरोध भी किया है।

वर्ष 1988 के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी यादव को 21 फरवरी 2019 को हरियाणा का डीजीपी नियुक्त किया गया था। उन्हें दो साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया था। राज्य का पुलिस महानिदेशक पद संभालने से पहले वह खुफिया विभाग (आईबी) में थे, लेकिन 2019 में प्रतिनियुक्ति पर उन्हें उनके कैडर में भेजा गया था।


मनोज यादव को सेवा विस्तार दिए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संवाददाताओं से कहा कि अगले आदेश तक डीजीपी को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है। खट्टर ने कहा कि आईबी चाहे तो एक साल से पहले यादव की प्रतिनियुक्ति रद्द कर सकती है।

बता दें कि सीएम खट्टर यादव को राज्य के डीजीपी के रूप में रखने के इच्छुक थे, जबकि गृहमंत्री अनिल विज उनके दो साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें हटाए जाने के पक्ष में थे।

विज ने पिछले सप्ताह अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को एक पत्र लिखकर इस मामले में यह कहते हुए विवाद को जन्म दे दिया था कि अधिकारियों के एक पैनल को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को अगले डीजीपी के नाम पर विचार करने के लिए भेजा जाना चाहिए। इसके बावजूद कि मनोज यादव का चार साल से अधिक का कार्यकाल अभी बाकी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago