Categories: CrimeFaridabad

दो थानेदारों को पता ही नहीं, कहां हुआ युवती का केस दर्ज

अगर किसी युवती से या महिला से किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ या अन्य कोई क्राइम होता है, तो उसका केस तुरंत थानेदार को दर्ज करना होता है। लेकिन जिले में युवती के साथ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर दिया गया है। वह केस किस थाने में दर्ज हुआ है, उस बारे में दोनों थानेदारों में से किसी भी थानेदार को कोई जानकारी नहीं है।

ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में देखने को मिला। जहां पर युवती के साथ छेड़छाड़ हुई और उसकी शिकायत पुलिस में दी गई। लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत तो दर्ज कर ली। लेकिन युवती की शिकायत किस महिला थाने में दर्ज हुई है या सदर थाने में यह एक सवालिया निशान बना हुआ है।

दो थानेदारों को पता ही नहीं, कहां हुआ युवती का केस दर्ज

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ के गांव में रहने वाली युवती आईएमटी के एक निजी कंपनी में कार्य करती है। हर रोज की तरह मंगलवार की सुबह भी अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकली थी।

जब वह आईएमटी एरिया में पहुंची तो पीछे से आई एक कार उसके निकट आकर भी हो गई और उस कार में बैठे युवक ने कार का शीशा नीचे किया और युवती के साथ अश्लील इशारे करने लगा। युवती ने उसे धमकाया, तो आरोपी युवक उसे धमकी देते हुए जातिसूचक गालियां देने लगा।

इस पर युवती बुरी तरह से डर गई। जिसके बाद युवती अपनी कंपनी में पहुंच गई और युवक भी उसके पीछे-पीछे उसकी कंपनी तक पहुंच गया। लेकिन युवती ने कंपनी में पहुंचकर सारी घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।

लेकिन जब इस केस के बारे में थाना सदर एसएचओ अर्जुन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह महिला से संबंधित केस है। इसलिए इसकी शिकायत थाना महिला बल्लभगढ़ में भिजवा दी गई है। वही जब थाना महिला बल्लभगढ़ की नेहा राठी से बात की गई तो उसने कहा कि यह केस सदर थाने में दर्ज किया गया है।

लेकिन दोनों थानेदारों में से किसी को नहीं पता कि यह केस किस थाने में दर्ज हुआ है। युवती की शिकायत पर केस तो दर्ज हुआ है। लेकिन किस थाने में दर्ज हुआ है। इस बारे में अभी किसी को कोई जानकारी नहीं है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार चालक का पता कार के नंबर से लगाया गया है और पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago