Categories: Uncategorized

हरियाणा में अध्यक्ष पद के आरक्षण के लिए ड्रा निकाले गए, मतदाताओं द्वारा होंगे चयनित

हरियाणा में मंगलवार को चुनावों से पहले 45 नगर परिषद और नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद के आरक्षण के लिए ड्रा निकाले गए।

इनमें सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए दस सीटें, पिछड़ा वर्ग की चार सीटों में दो महिलाओं के लिए और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए नौ सीटें है जिनमें तीन महिलाओं के लिए आरक्षित है।

हरियाणा में अध्यक्ष पद के आरक्षण के लिए ड्रा निकाले गए, मतदाताओं द्वारा होंगे चयनित

पंचकूला में अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित सीटों का चयन शहरी निकाय विभाग के महानिदेशक के कार्यालय में ड्रॉ के जरिए किया गया। हरियाणा में नगर परिषद और नगर पालिका के अध्यक्षों का चुनाव पहली बार मतदाताओं द्वारा किया जाएगा।

चयनित किए गए सामान्य महिला वर्ग से नरनौल, रतिया, नरवाना, कैथल, कालांवली, जींद, नारायणगढ़, थानेसर, भिवानी और सफीदों में महिला उम्मीदवार होंगी।

अन्य सामान्य वर्ग श्रेणी में चरखी दादरी, हांसी, बरवाला, टोहाना, भूना, उचाना, मंडी डबवाली, होडल, गन्नौर, रानियां, गोहाना, महेंद्रगढ़, समालखा, तरावड़ी, निसिंग, घरौंडा, पेहवा, शाहबाद, लाडवा, नूह, फिरोजपुर, झिरका और पुन्हाना को सम्मिलित किया गया है।

अनुसूचित जाति श्रेणी से पलवल में पुरुष, सोहना में महिला, सिरसा में पुरुष, फतेहाबाद में पुरुष, चीका में महिला, ऐलनाबाद में पुरुष, राजौंद में पुरुष, महम में महिला और असंध में पुरुष उम्मीदवार होंगे।

इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग श्रेणी से बहादुरगढ़ व नांगल चौधरी में महिला और बवाल व झज्जर में पुरुष उम्मीदवार होंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago