Categories: Faridabad

स्मार्ट सिटी के नाम पर घरों के बाहर बना दिए हैं गड्ढे, लेकिन भरने के लिए नहीं आता है कोई ठेकेदार

जब कोई अपना बड़ा घर लेता है, तो उस घर में बहुत सपने संजो कर रखता है और चाहता है कि उसका घर हमेशा सुंदर दिखे और हमेशा वैसे ही सुंदर बना रहे,। लेकिन कुछ लोग हैं जो उस घर की सुंदरता को खराब कर रहे हैं।

घर की सुंदरता को तो खराब कर ही रहे हैं, साथ ही उस घर में रहने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा उस घर में रहने वाले लोगों को सरकार के प्रोजेक्ट को ठीक करवाने के लिए 2 गुना पैसा अपनी जेब से लगाना पड़ रहा है।

स्मार्ट सिटी के नाम पर घरों के बाहर बना दिए हैं गड्ढे, लेकिन भरने के लिए नहीं आता है कोई ठेकेदार

जी हां हम बात कर रहे हैं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की। सेक्टर 19 स्थित एवीएन स्कूल की रोड पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का कार्य काफी महीनों से चल रहा है। अब तक न तो वह काम पूरा हुआ है। जिसकी वह से स्थानीय निवासियों को उस प्रोजेक्ट से काफी परेशानी हो रही है।

उस रोड के सारे घरों में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर 19 के स्थानीय निवासी अशोक ने बताया है कि उनके घर के आगे गड्ढे खोदकर चले गए हैं। जिसमें से सीवर लाइन ,गैस पाइपलाइन, पानी की लाइन और अब बिजली की लाइन निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

लेकिन गड्ढा अब तक भरा नहीं गया है। जिस वजह से वहां के निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उस गड्ढे में से काफी लाइंस निकल रही हैं। लेकिन अगर उसमें भविस्य में थोड़ा सा भी फॉल्ट आ जाता है तो उसको ठीक करवाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

स्थानीय निवासी सरोज ने बताया कि उनके घर के बाहर बने रैम्प को 3 से 4 बार थोड़ा जा चुका है। इसके अलावा उनके घर के बाहर एक बहुत ही सुंदर गार्डन बना हुआ था। जिसकी बाउंड्री वॉल व उसमें लगे पेड़ों को भी पूर्ण रूप से खत्म कर दिया गया है। उन्होंने बताया है कि सरकार के द्वारा तो प्रोजेक्ट चलाए जाते हैं।

उससे शहर को तो फायदा होता है, लेकिन उस गली और उस एरिया में रहने वाले स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और उनके द्वारा उसको दोबारा से ठीक करवाने के लिए 2 गुना चार्ज भी खर्च करना पड़ता है।

कृपा राम ने बताया कि वहां पर गड्ढा खोदने के बाद बोला कि यह गड्ढा तो हमने गलती से खोद दिया और ना तो उसके बाद गड्ढे को बंद किया और अब वहां के निवासियों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि खुद गड्ढे को भरा और उसके ऊपर बैरीकेटिंग लगाई हुई है।

वहां के निवासियों का कहना है कि वह स्मार्ट सिटी बनाना चाहते हैं, लेकिन रोड गड्ढा सिटी जरूर बन गई है। उन लोगों के द्वारा इसकी शिकायत कई बार ठेकेदार को की जा चुकी है लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है और ना ही उन घर आ जा रहा है।

इन गड्ढों की वजह से लोगों को लगता है कि यह डंपिंग यार्ड है, तो वह यहां पर आकर कूड़ा डाल देते हैं और उनके घरों के आगे इतना कूड़ा हो जाता है कि से रोजाना उसको खुद साफ करते हैं। पूरे निवासियों को इससे बहुत ही ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार उनके खिलाफ कंप्लेंट भी दी गई है, लेकिन उसके बावजूद भी कोई वहां पर आकर उन गड्ढों को नहीं भरते है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago