Categories: Faridabad

52700 रुपए प्रतिदिन भुगतान करने के बाद भी कोरोना मरीज को नहीं मिल पा रहा सही इलाज

फरीदाबाद में कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहा है जिसका सटीक कारण आज हमें पता चला है। जब हमने फरीदाबाद के कुछ कोरोना मरीजों से उनका मनोबल बढ़ाने के लिए बातचीत की तो उनकी आपबीती सुनकर मन विचलित हो उठा।

फरीदाबाद के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती एक कोरोना मरीज से जब हमने बात कि तो उसने बताया कि 1 जून को जब उसे कोरोना के लक्षण की शिकायत हुई तो उसने प्राइवेट लैब को सूचित कर उनसे अपनी कोरोना जांच कराई जिसके बाद तीन जून को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 5 जून को जिला प्रशासन ने इस बात का संज्ञान लिया कि वह कोरोना पॉजिटिव है।

52700 रुपए प्रतिदिन भुगतान करने के बाद भी कोरोना मरीज को नहीं मिल पा रहा सही इलाज
प्रतीकात्मक चित्र

कोरोना मरीज ने अपनी आपबीती बयां करते हुए बताया कि फरीदाबाद में अब केवल आंकड़े एकत्रित करने के लिए खानापूर्ति की जा रही है। मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। मरीज ने बताया कि उसके पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे और उसके परिवार को होम क्वॉरेंटाइन करने को कहा गया था।

लेकिन जब उसने स्वास्थ्य विभाग के लोगों से बात कर अपने परिवारजनों की कोरोना जांच करने के लिए कहा तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसके परिवारजनों की जांच करने से मना कर दिया गया और कहा गया कि वे लोग खुद बादशाह खान अस्पताल जाकर अपनी कोरोना जांच कराए। क्यूंकि घर घर जाकर सैंपल जांच करना अब बन्द किया जा चुका है।

प्रतीकात्मक चित्र

इसके अतिरिक्त मरीज ने बताया कि 5 जून को जब उसकी हालत खराब हुई तो उसने इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर सहायता मांगी तो उसे घंटे भर तक कोई सहायता प्राप्त नहीं हुई और बाद में उसे उसके किसी करीबी की सहायता से एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।

मरीज ने बताया कि उसने निजी अस्पताल में भर्ती होने से पहले निजी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों को पहले ही सूचित कर दिया था लेकिन जब वह अस्पताल पहुंचा तो कोई भी स्वास्थ्य कर्मी उसकी जांच करने के लिए आगे नहीं आया और कोरोना मरीजों की कोई खास सुविधा अस्पताल में मौजूद नहीं है।

मरीज ने बताया कि उसे भर्ती करने से पहले निजी अस्पताल ने उसे 52 हजार रूपए प्रतिदिन का बिल बनाकर दिया है जो उसके लिए भुगतान कर पाना काफी कठिन हो रहा है और ऐसे में उसके पास अन्य कोई चारा नहीं बचा है।

प्रतीकात्मक चित्र

मरीज ने बताया कि निजी अस्पताल में ₹52700 प्रतिदिन दिए जाने के बाद भी अस्पताल में कोई खास सुविधा उसे नहीं दी जा रही है जहां कोरोना मरीजों को गरम खाना देने को कहा गया है वहां उसे ठंडा खाना दिया जा रहा है और मरीज को पानी पीने के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

मरीज ने अपनी यह आपबीती बताते हुए कहा कि जहां स्वास्थ्य कर्मियों को इस समय भगवान का दर्जा दिया जा रहा है वहीं निजी अस्पताल इस महामारी की स्थिति में भी मरीजों से मुंह मांगी रकम वसूल कर उनकी मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं।

प्रतीकात्मक चित्र

कोरोना मरीज की आपबीती सुनकर आप साफ तौर पर अंदाजा लगा सकते हैं कि फरीदाबाद में जिस तेजी से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं उनका क्या कारण है जिला प्रशासन ना तो कोरोना की जांच सही ढंग से करा पा रहा है और ना ही उनका इलाज।

इस दौरान केवल स्वास्थ्य विभाग रोजाना ठीक हो रहे चंद मरीजों के ठीक होने को लेकर अपनी पीठ थपथपा रहा है और वाहवाही बटोरने की कोशिश कर रहा है। लेकिन जिले में ना तो निजी अस्पताल मरीजों का सही ढंग से इलाज कर पाने में सफल हो रहे हैं और ना ही सरकारी अस्पताल मरीजों को सही स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर पा रहे हैं।

7 June Corona bulletin

जिले के हालात देखकर यह अनुमान लगाना गलत नहीं होगा कि जल्द ही औद्योगिक नगरी कहीं जाने वाला फरीदाबाद कोरोना नगरी के नाम से पूरे देश भर में प्रचलित होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago