बदमाश बनने के शौक में कट्टा सहित गिरफ्तार, पहुँचा जेल

फरीदाबादः अवैध हथियार रखने के मामले में पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस पहले से ही सख्त कार्रवाई करने में अव्वल रही है। इसके बावजूद, कुछ लोगों में आपराधिक शौक पालने की इच्छा कम नहीं हो रही है।

इसी मामले में थाना सेक्टर-58 के प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार के साथ उसकी पुलिस टीम ने अवैध हथियार रखने के अपराध में आरोपी आदित्य उर्फ मोंटी को गिरफ्तार किया है।

बदमाश बनने के शौक में कट्टा सहित गिरफ्तार, पहुँचा जेल

आरोपी मोंटी स्थायी रूप से उत्तरप्रदेश के मथुरा का रहने वाला है और यहाँ मेवला महाराजपुर में किराये के मकान में रहता है।

कुछ दिन पूर्व वह अपने गाँव गया था। जहाँ उसने पड़ोस में हो रही एक शादी के दौरान बारात में आये कुछ नौजवानों को कट्टा लहराते हुए हर्ष फायरिंग करते देखा था। शादी के अगले ही दिन आरोपी ने गाँव में किसी व्यक्ति से 4,000 रूपये में एक कट्टा खरीदा और फरीदाबाद आ गया।

फरीदाबाद आकर वह किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देना चाहता था। इसी बीच यह सूचना सेक्टर-56 के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार को मिली कि आरोपी अवैध हथियार के साथ किसी अपराधी घटना को अंजाम देने के लिए मेवला महाराजपुर में मौजूद हैं। फिर पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर धर दबोचा और थाना ले आई।

गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपी आदित्य उर्फ मोंटी ने उपरोक्त बातों के साथ यह भी बताया कि उसका एक रिश्तेदार लूट व रंगदारी की घटना में जेल में बंद है तथा गाँव में सभी उससे डरते हैं। आरोपी भी फरीदाबाद का डॉन बनना चाहता था। लेकिन, तब तक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago