अलग-अलग राज्यों के चोरों ने किया हुआ था पुलिस की नाक में दम, दो वाहनों के साथ दो चोर गिरफ्तार

फरीदाबादः- फरीदाबाद पुलिस की ओर से पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने वाहन चोरी की घटना पर शिकंजा कसते हुए सभी पुलिस ईकाईयों को चोरी के लंबित मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी का कड़ा निर्देश दिया है।

निर्देश को अमल में लाते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी की पुलिस टीम ने चोरी के मामले में दो वांछित आरोपियों आकाश और अरूण को एऩआईटी थानाक्षेत्र के भगत सिंह चौक से गिरफ्तार किया है।

अलग-अलग राज्यों के चोरों ने किया हुआ था पुलिस की नाक में दम, दो वाहनों के साथ दो चोर गिरफ्तार

दोनों आरोपी अलग-अलग राज्य के निवासी है। गिरफ्तार आरोपियों में से आकाश, उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है जबकि, अरूण फरीदाबाद में ही रहता है।

दोनों आरोपियों के विरूद्ध दो अलग-अलग थाने डबुआ और एनआईटी में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस को दोनों ही मुकदमों में आरोपियों की तलाश थी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बुलेट मोटरसाईकिल तथा एक स्कूटी, कुल दो वाहन बरामद किए है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपराध में संलिप्तता की बात स्वीकार की। पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी आकाश B.Sc द्वितिय वर्ष का छात्र है। गलत लोगों की संगति में पड़कर वह चोरी के धंधे में आया और पूर्व में भी जेल गया है।

पूछताछ पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago