Categories: Faridabad

जगह जगह पर लगे हुए हैं कूड़े के ढेर, एक हफ्ते में कैसे होगा पूरा शहर साफ?

जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने बीते मार्च में शहर भर को 30 जून तक कचरा मुक्त करने की बात कही थी, परन्तु 30 जून आने में अब केवल हफ्ते भर का समय रह गया है परंतु अब तक शहर भर से कचरों के खत्तों का निपटारा नही हो पाया है।

शहर के अलग- अलग हिस्सों में कचरे का ढ़ेर लगा हुआ है परंतु नगर निगम का इस पर कोई ध्यान नही है। दरअसल, शहर भर से कचरा एकत्र करने का काम नगर निगम ने ईकोग्रीन को दिया है परंतु ईकोग्रीन कंपनी की कार्यशैली से नगर निगम पार्षद से लेकर आम जनता तक कोई भी संतुष्ट नही है।

ईकोग्रीन कंपनी की कचरा एकत्रित करने वाली गाड़ी समय व नियमित तौर पर वार्डों में नही पहुंचती है, जिससे लोग अपने घरों का कचरा खाली प्लॉटों तथा सड़को पर ड़ाल देते है।

जगह जगह पर लगे हुए हैं कूड़े के ढेर, एक हफ्ते में कैसे होगा पूरा शहर साफ?

एनआईटी 86 के अंर्तगत आने वाले एयरफोर्स रोड़ पर कचरे का अंबार लगा हुआ है। इकोग्रीन गाड़ियों की अनियमितताओं के कारण पूरा शहर कचरे के खत्तों के रूप में तब्दील होता जा रहा है।



कर्मचारियों का टूल डाउन पड़ रहा है भारी
वेतन की मांग को लेकर नगर निगम कर्मचारियों ने पिछले 2 दिनों से टूल डाउन किया हुआ है। नगर निगम कर्मचारी संगठन में सफाई कर्मचारी भी शामिल है। सफाई कर्मचारियों के टूल डाउन के कारण शहर की सफाई नहीं हो पा रही है। सफाई ना होने के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में कूड़े का अंबार लगा हुआ है।

गौरतलब है कि जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर भर को 30 जून तक कचरा मुक्त करने के आदेश दिए थे परंतु आदेशों की जमीनी स्तर पर धज्जियां उड़ रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago