Categories: Uncategorized

क्या 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल?बल्लबगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने की मांग

मुख्यमंत्री बजट स्कूलों को दें आर्थिक पैकेज ! अध्यक्ष चंद्र सेन शर्मा " बल्लभगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन" की एक महत्वपूर्ण मीटिंग दयालपुर गांव के नालंदा स्कूल में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री चंद्र सेन शर्मा जी की अध्यक्षता में हुई । मीटिंग में उपस्थित विभिन्न स्कूल संचालकों ने एक स्वर से कहा कि अब फरीदाबाद के साथ-साथ हरियाणा में भी कोरोना का प्रकोप बहुत ही कम हो चुका है।

सरकार ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को लोगों के लिए खोल दिया है ,तो बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए सभी स्कूल संचालक शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि 1 जुलाई से सभी स्कूलों को बच्चों की पढ़ाई के लिए खोला जाए, वैसे भी पिछले साल से स्कूल बंद रहने के कारण स्कूलों की फीस नहीं आ रही है जिससे शिक्षकों का वेतन और स्कूल के अन्य खर्चों का भुगतान करने में स्कूल संचालकों को परेशानी हो रही है ।

क्या 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल?बल्लबगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने की मांग

ग्रामीण आंचल व शहरी क्षेत्र में कालोनियों में स्थित छोटे छोटे बजट स्कूलों का बजट बिल्कुल गड़बड़ा गया है। स्कूल संचालक भूखे मरने के कगार पर हैं। मुख्यमंत्री जी को कई बार ज्ञापन दिया है कि इन छोटे छोटे बजट स्कूलों को आर्थिक पैकेज देकर बचाया जाए, लेकिन सरकार की तरफ से इन बजट स्कूलों को कोई आर्थिक सहयोग नहीं दिया गया है।

जबकि ऐसे छोटे छोटे बजट स्कूल अपनी सारी पूंजी और जमीन लगाकर विद्यालय बनाकर राष्ट्र निर्माण के लिए भावी पीढ़ी का निर्माण कर रहे हैं।शिक्षकों और अन्य स्टाफ को रोजगार भी प्रदान कर रहे हैं।

तो ऐसी मुसीबत के समय सरकार को इनकी मदद करनी चाहिए।आगे अध्यक्ष श्री चंद्र सेन शर्मा ने बताया कि आज की मीटिंग में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री ,शिक्षा मंत्री और कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा वह सभी विधायकों को शीघ्र ही ज्ञापन सौंपे जाएंगे। ल

महासचिव सतीश शर्मा ने कहा कि सरकार 1 जुलाई से स्कूलों को बच्चों की पढ़ाई के लिए खोलें। उपस्थित स्कूल संचालकों ने चेतावनी देकर कहा कि यदि सरकार ने 1 जुलाई से स्कूल खोलने में देरी की तो फरीदाबाद सहित पूरे हरियाणा के निजी स्कूल संचालक सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

इस अवसर पर प्रमुख स्कूल संचालकों में अध्यक्ष चंद्र सेन शर्मा ,महामंत्री सतीश शर्मा, चौ• अवतार सिंह, ओ पी धनखड़, विष्णु शर्मा, श्याम सुंदर ,राजू शर्मा, रामप्रकाश, दयाचंद शर्मा , ज्ञानचंद ,प्रदीप नागर ,वाई के महेश्वरी ,नरेश गुप्ता, राकेश शर्मा अत्री ,प्रदीप नागर, रमेश पाल, टीकाराम शर्मा हर्षित राघव, वीरेंद्र सिंह ,बलराम ,लक्ष्मी नारायण, संतरा रानी ,राजू शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago