Categories: Featured

अपने शौक को बना दिया प्रोफेशन, खुद की ब्रांड बनाकर लोगों को दे रहीं नौकरी, काफी प्रेरणा देती है इनकी कहानी

जीवन में हम सभी सफलता के बहुत सपने देखते है। सफलता को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। आज के दौर में बिजनेस के लिए जिस तरीके से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सोशल मीडिया सरीखी अन्य कई साधन बेहद कारगर सिद्ध हो रहे हैं। ऐसे में आज हर कोई यह चाहता है कि वह भी स्टार्टअप करे और उनका अपना बिजनेस हो।

कभी – कभी आपका लक्ष्य बड़ा होने के कारण सपनों को साकार होने में लंबा वक़्त भी लगता है और कई बार भाग्य भी हमें आजमाता है। मगर हमें हार नहीं माननी चाहिए। इसी संदर्भ में आज बात एक ऐसी हीं महिला उद्यमी मानस्वी की जिन्होंने एक छोटे से स्टार्टअप से अपने व्यापार की शुरुआत की और आज उन्होंने खुद का एक ब्रांड स्थापित कर लिया है।

अपने शौक को बना दिया प्रोफेशन, खुद की ब्रांड बनाकर लोगों को दे रहीं नौकरी, काफी प्रेरणा देती है इनकी कहानी

बार-बार मिल रही नाकामयाबी से मन हारने लगता है लेकिन जो इसे जीत लेता है वह इतिहास रच देता है। मानस्वी हैदराबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई चेन्नई से की है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद उन्होंने खुद का बिजनेस स्थापित करने का सोंचा। हालांकि पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ फ्रीलांस प्रोजेक्ट की, कुछ कंपनियों में काम भी किया।

हर किसी के जीवन में संघर्ष का आना लिखा होता है। जो संघर्ष में सकारात्मक रहता है और अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटाता उसे सफलता मिलती ज़रूर है। मनस्वी ने भी काफी संघर्ष देखा है। वह कुछ बड़ा करना चाहती थीं जिसके बाद उन्होंने कपङे के क्षेत्र में खुद का ब्रांड स्थापित करने का विचार बनाया। वह कहती हैं कि मुझे उस समय लगा कि खुद का बिजनेस करना एक रिस्क की बात है लेकिन यदि मैं रिस्क अभी नहीं लूंगी तो कब लूंगी क्योंकि रिस्क लेने का समय तो अभी हीं है।

रिस्क लेने से कभी – कभी बड़े नाम बन जाते हैं। लेकिन रिस्क न लेने से कभी – कभी बड़े – बड़े नाम भी छोटे हो जाते हैं। मनस्वी ने वर्ष 2015 में “Unemployed Brains” नाम से अपने ब्रांड की शुरुआत की। आज वह अच्छा कमा रही हैं और दूसरों को रोजगार भी दे रही हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago