एचएसवीपी ने उठाये कड़े कदम, बकाया राशि जमा न करवाने पर संपत्ति हो सकती है सील

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) बकायदारों से 200 करोड़ रुपये वसूलने की तैयारी में जुटा हुआ है। प्राधिकरण द्वारा चार हजार से अधिक लोगों को वसूली का नोटिस भेज दिया गया है।

पेट्रोल–सीएनजी पंप संचालकों, बूथ, एससीओ (शॉप कम फ्लैट) सहित अन्य प्लॉटधारकों से बकाया राशि वसूला जाएगा। इन पर करीब 500 करोड़ रुपए की राशि बकाया है।

एचएसवीपी ने उठाये कड़े कदम, बकाया राशि जमा न करवाने पर संपत्ति हो सकती है सील

आपको बता दें कि एचएसवीपी का बकायेदारों पर लगभग 500 करोड़ रूपये की राशि बकाया है। इसमें से ज्यादातर रकम एक से डेढ़ दशक पहले की भी है। इसकी वसूली के लिए पहले भी नोटिस भेजे जा चुके हैं परंतु सख्ती न होने के कारण वसूली नहीं की जा सकी।

इस समय एचएसवीपी की हालत खस्ता है। नौबत ऐसी आ गई है कि स्टाफ के सदस्यों को समय पर वेतन देने में भी असमर्थ हैं। बजट न होने के कारण विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसके अभाव में सेक्टर 72–73 विभाज्य सड़क से तिगांव सड़क की सीधी कनेक्टिविटी होने में कई महीने लग गए।

ग्रेटर फरीदाबाद में चौराहों का सुंदरीकरण, अटल लाइब्रेरी व सेक्टर 31 में इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य भी पर्याप्त बजट न होने के कारण प्रभावित हो रहा है।

एचएसवीएपी के संपदा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बकायेदारों को समय पर बकाया राशि जमा करने के नोटिस भेजे जा रहे हैं। इन सभी को 30 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद भी अगर कोई बकाया राशि का भुगतान नहीं करता तो उसकी संपत्ति सील या रिज्यूम की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago