Categories: Faridabad

धूमधाम और दहेज को परे रख फरीदाबाद के इस आईएएस ने रचाई शादी, 101 का शगुन और 11 आये बाराती

फरीदाबाद। आधुनिक युग में जहां शादी-विवाह में शानो-शौकत दिखाने के लिए लोग लाखों-करोड़ों रपये खर्च करना अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं, वहीं फरीदाबाद जिला के गांव शाहबाद में रहने वाले आइएएस अधिकारी ने मात्र 101 रुपये का शगुन लेकर विवाह किया है। इससे शादी-विवाह पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने के लिए पहचान रखने वाले गुर्जर समाज में एक नया संदेश पहुंचा है।

तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव शाहबाद निवासी रणजीत सिंह के बेटे प्रशांत नागर 2019 बैच के यूपी काडर के आइएएस अधिकारी हैं, जो कि फिलहाल उत्तरप्रदेश के अयोध्या में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात हैं।

धूमधाम और दहेज को परे रख फरीदाबाद के इस आईएएस ने रचाई शादी, 101 का शगुन और 11 आये बाराती

आइएएस प्रशांत नागर का विवाह दिल्ली के बुरारी में रहने वाले रमेश की पुत्री डा. मनीषा से संपन्न हुआ है। इस विवाह की यह खासियत की यह पूरी तरह से सादगीपूर्वक संपन्न हुआ।

बारात में भी मात्र 11 व्यक्ति ही शामिल हुए। दिल्ली सहित फरीदाबाद में इस बिना दहेज के विवाह को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। प्रशांत नागर के पिता रणजीत नागर ने बताया कि शादी-विवाह में जो लोग अपनी हैसियत दिखाने के लिए रुपये व्यर्थ खर्च करते है,

उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। बल्कि ऐसे रुपयों से वह जरूरतमंद कन्याओं के विवाह संपन्न करवाएं और पुण्य के भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही दहेज के खिलाफ रहे हैं। उनके बेटे प्रशांत ने भी बिना दहेज सादगीपूर्वक शादी करने का संकल्प लिया था, जो उसने पूरा किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago