Categories: Faridabad

निजी स्कूलों की मनमानी, साइट पर स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट नही कर रहे है अपलोड

प्रदेश सरकार राजकीय स्कूलों में दाखिला लेने वाले बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए काफी प्रयासरत है परंतु इन सब के बावजूद भी निजी स्कूल छोड़ सरकारी स्कूल में दाखिला लेने वाले बच्चों की मुसीबत कम नहीं हो रही है। सरकारी आदेशों के बावजूद भी निजी स्कूल बच्चों को स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट नहीं दे रहे हैं और साइट बच्चों का स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट पेंडिंग दिखा रहा है।

प्रदेश भर में सरकारी स्कूलों में दाखिले को लेकर अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। निजी स्कूलों को छाेड़कर सरकारी स्कूल में आने वाले बच्चों का दाखिला बिना एसएलसी (स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट) के ही किए जाने के सरकार के आदेश हैं लेकिन निजी स्कूल से सरकारी स्कूल में दाखिला के लिए बच्चों के दस्तावेज आनलाइन पोर्टल पर डाले जाते हैं तो एसएलसी पेंडिंग दिखा रहा है। इससे अभिभावकों में दुविधा की स्थिति बनी हुई है।

निजी स्कूलों की मनमानी, साइट पर स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट नही कर रहे है अपलोड

बताते चलें कि अगर कोई विद्यार्थी निजी स्कूल से सरकारी स्कूल में दाखिला लेना चाहता है और उसे स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट नहीं दिया जाता तो भी उसका दाखिला हो जाएगा।

सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रवेश उत्सव कार्यक्रम चला हुआ है। सरकारी स्कूलों के अध्यापक बच्चों का दाखिला करने के लिए जुटे है।

जरूरी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है लेकिन जब एसएलसी की बात आती है तो वो पेंडिंग दिखाता है। ऐसे में संश्य रह रहा है कि बच्चे का दाखिला हुआ है या नहीं। शिक्षा विभाग को इस बारे में जल्द कोई ठोस निर्णय लेना चाहिए ताकि बच्चों का भविष्य खराब न हो।


गौरतलब है कि लॉकडाउन का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी देखने को मिल रहा है। आर्थिक तौर पर कमजोर अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं ऐसे में शिक्षा निदेशालय हरियाणा सरकार द्वारा बनाए गए मॉडल संस्कृति स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया तेज करने के लिए प्रयासरत है वही निजी स्कूलों की मनमानी बच्चों पर भारी पड़ रही है। निजी स्कूल बच्चों को समय पर स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट नहीं दे रहे है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago