Categories: Uncategorized

फरीदाबाद में अवेंजर्स की टोली से लेकर बॉलीवुड स्टार्स कर रहे है लूट, जाने क्या है पूरा मामला

आज कल हर जिले-शहर की पुलिस सोशल मीडिया पर अपना दमखम दिखाती नज़र आती है। जहां कुछ महीनो पहले मुंबई पुलिस के ट्वीट्स काफी वायरल हुई थे वही अब फरीदाबाद पुलिस का ट्विटर अकाउंट भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। फरीदाबाद पुलिस का जनता को शहर से जुड़ी अपराध की खबरों का ब्यौरा देने का अंदाज कुछ निराला है। पहले अपराधियों का एक धांसू परिचय दिया जाता है और उसके बाद लोगों को उसके द्वारा किए गए कर्म कांडों से अवगत कराया जाता है | तो वहीं अब फरीदाबाद पुलिस ने अपराधियों को नामचीन शख्सियतों के साथ जोड़ना शुरु कर दिया है| कैप्टन अमेरिका से लेकर आमिर खान तक सब इस लिस्ट में शामिल है।

एक लूट के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए यह लिखा-“#Avengers की चौकड़ी लूट के मामले में गिरफ़्तार। गौर से देखें। CaptainAmerica बाएँ से तीसरा।बहुत दिन से जिम नहीं जा पाया।थोड़ा chubby हो गया है।#आपकहेंऔरहमना_लाएँ “।

ट्वीट में लिखे हुए हाश्गटैग की भी अपनी एक अलग कहानी है। दरअसल एक यूजर ने ट्विटर पर फरीदाबाद पुलिस से यह दरख्वास्त की थी कि वह अपने अगले ट्वीट में बदमाश को कैप्टन अमेरिका से तुलना करें और उसी की तर्ज पर फरीदाबाद पुलिस ने यह ट्वीट किया।

फरीदाबाद में अवेंजर्स की टोली से लेकर बॉलीवुड स्टार्स कर रहे है लूट, जाने क्या है पूरा मामला

फरीदाबाद पुलिस का टि्वटर अकाउंट ऐसे ट्वीट से खचाखच भरा हुआ है जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं

जानकारी प्रस्तुत करने का यह अंदाज़ लोगो को भी काफी लुभा रहा है, व लोग इन्हें जमकर रिट्वीट भी कर रहे है| हालांकि अभी यह पता नहीं लग पाया है कि फरीदाबाद पुलिस का ट्विटर अकाउंट कौन संभाल रहे हैं|लेकिन यह जो भी है इनकी भाषा शैली व लिखने का अंदाज बहुत उम्दा है जो जानकारी के साथ लोगों को मनोरंजन के कुछ पल भी देता है|

फ़रीदाबाद कमिश्नर ओ.पी सिंह

वहीं ट्विटर एकाउंट की इस हैंडलिंग को लेकर फरीदाबाद के कमिशनर ओम प्रकाश सिंह की भी काफी तारीफ हो रही है। जनता को सूचना पहुँचाने के इस रोचक अंदाज़ के पीछे फरीदाबाद कमिश्नर की अहम भूमिका बताई जा रही है| पुलिस और जनता को जोड़ने का यह तरीका लोगो को बेहद पसंद आ रहा है| व वही पुरानी बोरिंग खबरे पहुचाने अंदाज़ से जो राहत लोगो को मिली है उससे पुलिस और जनता के रिश्तों में एक नई ऊर्जा भरदी है|

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago