Categories: Faridabad

अपनी पावर का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारी, आरटीआई में हुआ यह बड़ा खुलासा

जिला शिक्षा विभाग में कार्यरत कुछ अधिकारियों पर इन दिनों पावर का नशा सर चढ़ कर बोल रहा है। विभाग में कार्यरत कुछ वरिष्ठ अधिकारी अपने पावर का गलत इस्तेमाल कर रहे है ऐसा एक मामला सामने आया है जहां एक वरिष्ठ पद पर तैनात अधिकारी ने अपने पावर का गलत इस्तेमाल कर बर्खास्तगी के बाद भी अपने पद पर तैनात रही है और आगे प्रमोशन भी लेती रही।

अपनी पावर का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारी, आरटीआई में हुआ यह बड़ा खुलासा

इतना ही नही अपने कार्यालय में इतने भ्रष्टाचार को अंजाम देने के बावजूद भी उन पर कोई ठोस कार्यवाही नही की गई है और आगामी 30 जून को वह रिटायर हो रही है।


28 अप्रैल 2021 को सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत एक सरकारी अध्यापक के द्वारा एक आरटीआई लगाई गई जिसमें विभाग में तैनात डिप्टी डीईओ के बर्खास्तगी के बाद भी उनकी तैनाती से संबंधित जानकारी मांगी गई।

आरटीआई के अनुसार 22 फरवरी 1995 को डिप्टी डीईओ को बर्खास्त कर दिया गया था । उनके बर्खास्तगी के आदेशों पर हाई कोर्ट ने भी 2012 में स्टे हटा दिया था परंतु फिर भी वह 1994 से लेकर 2021 तक सेवा में बनी हुई है।


जानकारी के अनुसार डिप्टी डीईओ को 1994 में पीजीटी अध्यापक के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। वह उच्च न्यायालय से स्टे लेकर सेवा में बनी हुई थी। स्टे के बावजूद उनका लगातार प्रमोशन होता रहा।

प्रमोशन के बाद पहले वह अध्यापक से प्रिंसिपल बनी उसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी तथा अब वह डिप्टी डीईओ के पद पर कार्य करते हुए आगामी 30 जून को रिटायर हो रही है।

शिक्षा निदेशालय ने आरटीआई के जवाब देते हुए बताया कि डिप्टी डीईओ के दतावेज कार्यालय के रिकॉर्ड में उपस्थित ही नही है, ऐसे में यह सोचने का विषय है कि ना जाने और भी कितने भ्रष्ट अधिकारी अपनी पावर का दुरुपयोग कर बचकर निकल गए होंगे।

विभाग की जांच के बाद ही सभी प्रमोशन किये गए है। आरोप निराधार हैं। उन्होंने विभाग में ईमानदारी से नौकरी की है। अब उनपर कोई विभागीय जांच नहीं चल रही है। यह सब साजिश के तहत उनके प्रमोशन को रुकवाने और रिटारमेंट को खराब करने के लिए किया जा रहा है।
डिप्टी डीईओ फरीदाबाद

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago