Categories: Faridabad

जिले में बाजार बंद से गरमाया माहौल, फैसला आने का है इंतज़ार

फरीदाबाद : हरियाणा में धीरे धीरे लॉकडाउन अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है नए नियमो के साथ 21 जून को एक बार फिर अनेको रियायतों के घोषणा हुई की अब नए नियम होंगे लागू पर इस बार काफी कुछ बदल गया है इस बार राहत के साथ बंदी का एलान हुआ है

लेकिन सफ्ताह को खुलने वाले बाजार को अभी असमंज की स्तिथि है जिला उपायुक्त द्वारा मौखिक तौर पर आदेश आये की फरीदाबाद में रविवार को सभी दुकाने बन्द की जाये इस कारण केवल फरीदाबाद में ही रविवार को दुकाने बंद रही।

जिले में बाजार बंद से गरमाया माहौल, फैसला आने का है इंतज़ार

साथ ही रविवार को बाजार बंदी को लेकर एनआईटी और बल्लभगढ़ व्यापार मंडल के प्रधानों में टकराव पैदा गया है एक ओर कहा जा रहा है की रविवार को बाजार बंद होने से व्यापारिओं पर आर्थिक संकट और घराने लगेगा वही दूसरी ओर इस बात पर सहमति दर्ज की जा रही है की महमारी को देखते हुए यह एक सही फैसला साबित होगा

फरीदाबाद जिला उपायुक्त यशपाल यादव द्वारा रविवार को बाजार बंद के आदेश दिए गये थे, जिससे एनआईटी और बल्लभगढ़ व्यापार मंडल के प्रधानों में टकराव की स्थति पैदा हो गई है एनआईटी व्यापर मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की महामारी का समय चल रहा है मेरे साथ अन्य जुड़े हुए प्रधानो ने आकर मांग की है

की एक दिन का साप्ताहिक अवकाश दिया है यदि इसके बावजूद सरकार एवं प्रशासन किसी अन्य दिन साप्ताहिक अवकाश घोषित करना चाहे तो व्यापारी उनके आदेश मानने के लिए सहर्ष तैयार हैं।

मगर इसमें उनकी एक अपील है कि सरकार जिस भी दिन साप्ताहिक अवकाश लागू करे, उस दिन इंडस्ट्रीज से लेकर बैंक एवं सभी बाजार भी बंद होने चाहिएं, ताकि व्यापारी को साप्ताहिक अवकाश का लाभ मिल सके। श्री भाटिया ने कहा कि व्यापारियों की मांग जायज है और व्यापार मंडल सप्ताह में एक दिन अवकाश के पक्ष में है। इसलिए सरकार उनकी इस मांग पर सहानभूति पूर्वक विचार करे।

वही इस बात से बल्लभग़ढ़ व्यापर मंडल के प्रधान प्रेम खटटर नाखुश नजर आ रहे उन्होंने कहा की हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन हटा दिया है किसी प्रकार का बीक एंड साप्ताहिक अवकाश घोषित नहीं किया है भारत सरकार के आदेश अनुसार बाजार सप्ताह में 7 दिन खुल सकते हैं फरीदाबाद में सभी मॉल रोज खुल रहे हैं यह है वास्तविकता

लॉकडाउन से पूर्व कुछ बाजार अपनी सुविधा अनुसार महीना में एक दिन जैसे एक तारीख 25 तारीख आखरी रविवार मंगलवार या शनिवार स्वेच्छा से बाजार बंद रखते थे यदि व्यापारी चाहे तो दोबारा दुकान बंद कर सकते हैं फरीदाबाद जिले में लगभग 50,000 दुकानें हैं 100 ,200 व्यापारी जो बंद चाहते हैं

अपनी इच्छा हर व्यापारी पर नहीं थोप सकते ना ही कोई व्यापारी मानेगा ऐसी स्थिति में हमारा सुझाव है जो व्यापारी अपनी दुकान सप्ताह में 1 दिन या 2 दिन शनिवार रविवार दुकान बंद चाहते हैं वह स्वयं दुकान बंद रख सकते हैं तथा अन्य व्यापारियों को महान आदर्श प्रस्तुत करें कोई बंद रखे या ना रखे मैं अपनी दुकान बंद रखूंगा हो सकता है आपके इस कुशल व्यवहार से दूसरे भी दुकान बंद रखना शुरू कर दें

व्यापारी के ऊपर पहले से ही जिम्मेदरियो का बोझ है इसमें भी यदि रविवार के दिन का अवकाश होता है तो उससे व्यापारी को काफी परेशानी हो सकती है इस बाबट हमने जिला उपुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है की रविवार के अवकाश के आदेश को रद्द कर व्यापारी को राहत दे

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago