Categories: Uncategorized

हरियाणा का लाल तिरंगे की रक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया में फंसा, रिहाई के लिए भाजपा ने कसी कमर

बुधवार की शाम विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर से मुलाकात करने के लिए करनाल के सांसद संजय भाटिया व कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। इस मुलाकात का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की रक्षा के लिए आस्ट्रेलिया की जेल मे बंद करनाल निवासी विशाल जूड की रिहाई कराना था। वहीं दोनो सांसदों से मुलाकात के बाद भारत के विदेश मंत्री डाॅ.एस जय शंकर से मुलाकात के बाद विदेश मंत्री ने जल्द ही विशाल की रिहाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में भारत सरकार ने आस्ट्रेलिया सरकार के साथ बातचीत शुरू कर दी है।

सांसद संजय भाटिया ने विदेश मंत्री को बताया कि विशाल जूड ने भारत के तिरंगे का अपमान न सहते हुए सैकड़ाें की भीड़ जो भारतीय तिरंगे को अपने पैरों तले रौंद कर देश की आन बान शान तिरंगे का अपमान कर रही थी, उस भीड़ में अपनी जान की परवाह न करते हुए तिरंगे को उठाकर लहराने का काम किया। ऐसा काम कोई देश भक्त ही कर सकता है और यह देशभक्ति की बहुत बड़ी मिसाल है। संजय भाटिया ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने आस्ट्रेलिया की एंबेसी से इस बारे में बात हो गई है और उन्होंने विश्वास दिलाया है कि शीघ्र ही विशाल जूड की रिहाई करवाई जाएगी।

हरियाणा का लाल तिरंगे की रक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया में फंसा, रिहाई के लिए भाजपा ने कसी कमर

विशाल जूड द्वारा सिडनी में तिरंगे के सम्मान के लिए देश विरोधी ताकतों से डटकर लड़ाई लड़ी और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं होने दिया था। विशाल के समर्थक में ऑस्ट्रेलिया में काफी प्रदर्शन हो रहे हैं। विशाल के समर्थकों का दावा है कि देश विरोधी कुछ ताकतों ने उससे मारपीट की और बाद में ऑस्ट्रेलिया सरकार से मिलकर झूठे केस में विशाल को फंसा कर जेल भिजवा दिया।

करनाल के भाजपा सांसद संजय भाटिया और कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने विदेश मंत्री से मुलाकात कर विशाल जूड के साथ ही पानीपत के विनोद बेनीवाल का मुद्दा उठाया जिसे आतंकियों ने अफ्रीकी देश मोंजाबिक में अगवा कर लिया था। वहीं विदेश मंत्री ने कहा कि हम 26 जून से युवाओं को देश में वापस लाने के लिए प्रयासरत हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago