Categories: FaridabadHealth

अगर आप भी 21 दिन में होना चाहते है महामारी से सुरक्षित, तो लगवा ले यह वैक्सीन

महामारी की जो दूसरी लहर पूर्ण रूप से खत्म नहीं होंगे लेकिन उसके बावजूद भी लोग तीसरे लहर आने से पहले अपने आप को सुरक्षित करना चाह रहे हैं इसके लिए मास्क ओर दो ग़ज़ की दूरी का इस्तेमाल कर ही रहे हैं।

लेकिन टीकाकरण पर भी ज़ोर दिया जा रहा है। जैसे कि जिले में कोविशिएल्ड व कोवाक्सिन लगाई जा रही है। लेकिन इन दोनों वैक्सीन के लिए लोगों को घंटों सेंटर के बाहर खड़ा होना पड़ता है और उसके बाद ही उनको वैक्सीन लगाई जाती है।

अगर आप भी 21 दिन में होना चाहते है महामारी से सुरक्षित, तो लगवा ले यह वैक्सीन

जैसे कि आप सभी जानते हैं कि अगर कोई कोविशिएल्ड की वैक्सीन को लगवाता है। तो उसको दूसरी 6 से 8 हफ्ते के बाद लगाई जाएगी यानी वह महामारी से सुरक्षित होने के लिए उसको कम से कम 4 महीने का समय लगेगा। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति कोवैक्सीन की डोज़ लग जाता है, तो उसको दूसरी 28 दिन के अंदर लगाई जाएगी यानी वह व्यक्ति 28 दिन के बाद सुरक्षित होगा।

लेकिन जिले में एक और नई वैक्सीन आई है। जिसका नाम है स्पूतनिक वी। सेक्टर 8 सर्वोदय अस्पताल के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर डॉ वी के गुप्ता ने बताया कि उनके यहां एक नई वैक्सीन आई है जिसका नाम है स्पुतनिक वी। इस स्पूतनिक वी वैक्सीन की खास बात यह है कि व्यक्ति को मात्र 21 दिन के अंदर महामारी से सुरक्षित कर देगी।

क्योंकि इस वैक्सीन की जो दूसरी डोज है वह 21 दिन के बाद लगाई जा रही है। इसके अलावा इसकी जो एफिशिएंसी है वह अन्य दो वैक्सीन से ज्यादा बताई जा रही है। इसकी जो एफिशिएंसी है वह 92 प्रतिशत है। देश में अगर कोई भी वैक्सीन शुरू की जाती है। तो उसका सबसे पहले ट्रायल लिया जाता है। इस वैक्सीन की खास बात यह भी है कि इस वैक्सीन का ट्रायल जिले के ईएसआई मेडिकल कॉलेज में किया गया था और वह सफल हुआ था

जिसके बाद यह वैक्सीन देशभर में अप्रूव कर दी गई थी और आज यह वैक्सीन सेक्टर 8 से सर्वोदय अस्पताल, सेक्टर 19 सर्वोदय अस्पताल और दिल्ली के सर्वोदय अस्पताल में लगाई जा रही है। इस वैक्सीन को लगवाने के लिए व्यक्ति को 1145 रुपए चार्ज देना होगा। डॉ वीके गुप्ता ने बताया कि उनके अस्पताल को इसलिए चुना गया है। क्योंकि इस वैक्सीन का जो कोल्ड चेन टेंपरेचर को मेंटेन करना काफी जरूरी है।

अगर इस वैक्सीन का कोल्ड चैन टेंपरेचर मेंटेन नहीं किया गया। तो यह वैक्सीन तुरंत खराब हो जाएगी। यह वैक्सीन मात्र 15 मिनट के अंदर अंदर इस्तेमाल करनी है। अगर कोल्ड चेंज सिस्टम से निकलने के बाद 15 मिनट के अंदर इस वैक्सीन का इस्तेमाल नहीं किया गया। तो यह वैक्सीन खराब हो जाएगी। उन्होंने बताया कि एक वाइल से एक ही व्यक्ति को वैक्सीन लगाई जा रही है।

इस वैक्सीन को लेकर लोगों में ज्यादातर क्रेज देखने को मिल रहा है। क्योंकि इस वैक्सीन की जो दूसरी डोज़ मात्र 21 दिन के अंदर लगाई जा रही है। इसीलिए लोग तीसरी लहर आने से पहले अपने आप को इस वैक्सीन के जरिए सुरक्षित करना चाह रहे हैं। वही सेक्टर 8 सर्वोदय अस्पताल में वैक्सीन लगवाने आए राज ने बताया कि वह पिछले काफी समय से वैक्सीन लगाने के लिए विभिन्न सेंटरों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन सेंटर के चक्कर लगाने के बाद भी उनको वैक्सीन नहीं लग पा रही है।

इसलिए जब उन्होंने स्पूतनिक वी वैक्सीन के बारे में सुना तो वह तुरंत सेक्टर 8 सर्वोदय में वैक्सीन लगवाने के लिए आ गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह वैक्सीन सिर्फ और सिर्फ इसलिए लगवाई है कि इसकी जो दूसरी डोज़ है, वह 21 दिन के अंदर लग रही है यानी वह 21 दिन के अंदर महामारी से सुरक्षित हो जाएंगे।

इसलिए वह इस वैक्सीन को लगवा रहे हैं और इस व्यक्ति की जो एफिशिएंसी है वह अन्य दो वैक्सीन इनकी एफिशिएंसी से बहुत ज्यादा है। इसलिए वह इस वैक्सीन को लगवा रहे हैं और लोगों को भी कह रहे हैं। इस वैक्सीन को ज्यादा से ज्यादा लगवाए और जल्द से जल्द अपने और अपने परिवार को महामारी से सुरक्षित करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

15 hours ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago