Categories: Faridabad

मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते खोरी निवासी,पानी के लिए कर रहे हैं इतनी जद्दोजहद

खोरी गांव में रहने वाले लोगों के लिए अपना जीवन यापन करना दिन प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। खोरी निवासियों को ना दिन को चैन पड़ता है और ना ही रातों को सुकून मिलता है वही मूलभूत सुविधाओं के लिए भी इन दिनों खोरी निवासियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। गांव के छोटे-छोटे बच्चे पढ़ाई छोड़ पास ही बसे लाल कुआं क्षेत्र से पानी लेकर आ रहे हैं।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने अरावली में बसे खोरी गांव को हटाने के आदेश दिए हैं। इस गांव में करीब 10 हजार मकान है। आदेशों के बाद गांव में मूलभूत सुविधा भी नहीं पहुंच पा रही है।

मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते खोरी निवासी,पानी के लिए कर रहे हैं इतनी जद्दोजहद

आदेशों से पहले लोग पानी के टैंकरों से अपना जीवन यापन कर रहे थे वहीं अब टैंकर चालकों ने भी वहां आना बंद कर दिया है जिसकी वजह से महिलाओं सहित छोटे-छोटे बच्चे पास ही बसे लाल कुआं क्षेत्र से पानी लेकर आ रहे हैं वहीं अन्य सुविधाओं के लिए भी इन दिनों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि गांव में ज्यादातर आर्थिक तौर से कमजोर है वही अब मकान टूटने के आदेशों के बाद उनके लिए छत का भी संकट उत्पन्न हो गया है। खोरी वासियों की जिंदगी इन दिनों काफी दयनीय है।

बिजली कनेक्शन भी है कट
खोरी निवासियों को आदेशों के बाद बिजली भी नहीं मिल पा रही है जिसकी वजह से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी बाधित हो रही है वही बिजली ना होने की वजह से लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ‌ दिन भर लोग घरों के बाहर बैठकर पंखा झलते रहते हैं वही रातों को भी इसी तरीके की स्थिति देखने को मिलती है।

पुलिस प्रशासन का है कड़ा पहरा
प्रशासन की कार्यवाही से पूर्व पुलिस प्रशासन की ओर से खोरी गांव में मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। जहां पहले पुलिस बल तितर-बितर होकर लोगों पर नजर रख रहा था वही पिछले दिनों पुलिस ने वहां पर फ्लैग मार्च कर संदेश दिया कि पुलिस प्रशासन तोड़फोड़ के लिए एकदम तैयार है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago