Categories: Faridabad

फर्जी एस्टीमेट मामले में पार्षद ने निगम आयुक्त के सामने रखी यह मांग, शिकायतकर्ता पर लगाए गंभीर आरोप

वार्ड पांच की पार्षद ललिता यादव ने फर्जी एस्टीमेट मामले में जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस मामले में दोबारा जांच कराने के लिए निगम आयुक्त डॉक्टर गरिमा मित्तल से मुलाकात की तथा अधिकारियों को जमीनी स्तर पर जाकर जांच करने की मांग रखी है। डॉक्टर गरिमा मित्तल ने इस मामले में दोबारा जांच करने की बात कही है।

दरअसल, पर्वतीय कॉलोनी निवासी राम सिंह ने बताया कि वार्ड 5 में सीवर लाइन की सफाई कराने के लिए अधिकारियों की ओर से बनाए गए एस्टीमेट में भारी गड़बड़ी की गई है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम ने 26 अप्रैल 2021 को वार्ड में विभिन्न सीवर लाइन की सफाई के लिए 3 टेंडर निकाले थे। इसमें सीवर लाइन की सफाई के लिए जो 2 टेंडर बनाए गए थे उसमे भारी गड़बड़ी पाई गई है। इसमें एक ही सीवर लाइन की सफाई के 2 अलग- अलग टेंडर में 3 बार सफाई कराने का फर्जी एस्टीमेट तैयार किया है।

फर्जी एस्टीमेट मामले में पार्षद ने निगम आयुक्त के सामने रखी यह मांग, शिकायतकर्ता पर लगाए गंभीर आरोप

शिकायतकर्ता राम सिंह ने बताया कि वार्ड 5 में 45 फ़ीट रोड से गुरुद्वारा रोड होते हुए मनीराम डिस्पोजल तक 36 इंच की सीवर लाइन बिछी हुई है। इससे सीवर का पानी डिस्पोजल तक पहुँचता है। इस बड़ी सीवर लाइन की बकेट मशीन से सफाई करने के लिए पहले ही लगभग 8 लाख रुपए का टेंडर लगाया जा चुका है। इसकी कुल लंबाई 865 मीटर है।

हाल ही में 26 अप्रैल को जो टेंडर लगाए गए उसम एक टेंडर गुरुद्वारा रोड से मनीराम डिस्पोजल जिसकी लम्बाई 650 मीटर है और दूसरा टेंडर गुरुद्वारा रोड से पुराने डिस्पोजल तक जिसकी कुल लम्बाई 650 मीटर है। आरोप है की यह दोनों टेंडर व एस्टीमेट फर्जी है।

इसके साथ ही निगम ने एक और टेंडर कुञ्ज गली का लगाया है। इसकी कुल लम्बाई 410 मीटर है। जिस सीवर लाइन की लम्बाई 865 मीटर है, कागजों में उसे नगर निगम ने तीन अलग अलग टेंडर में मिलकर 1615 मीटर कर दिया है।

निगमायुक्त डॉ गरिमा मित्तल ने एसडीओ तथा एक्सईएन पर भी ठोस कार्यवाही करने की सिफारिश की है। मित्तल ने दोनों के खिलाफ चार्टशीट दाखिल करने के लिए शहरी स्थानीय निकाय को पत्र लिखा है।

वहीं पार्षद ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि वार्ड के कुछ लोग विकास कार्यों में हस्तक्षेप कर रहे हैं।‌ डॉक्टर गरिमा मित्तल ने अतिरिक्त निगम आयुक्त वैशाली शर्मा को नए सिरे से जांच करने के आदेश दिए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago