पुरानी प्रेस कॉलोनी की जगह हाई रेज़ बिल्डिंग्स बनवा कर इलाके को प्रदूषण से मुक्त करे – नीरज शर्मा


फरीदाबाद : पुरानी प्रेस कॉलोनी की जगह हाई रेज़ बिल्डिंग्स बनवा कर इलाके को प्रदूषण से मुक्त करना चाहते हैं विधायक एन आई टी नीरज शर्मा ।
इस संदर्भ में शर्मा ने शहरी विकास मंत्रालय के एल एंड डी ओ अमित कटारिया से भी मुलाकात की है और उन्हें भी इस जमीन के सदुपयोग के लिए अवगत कराया है।


एनआईटी 86 फरीदाबाद से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने भारत सरकार मुद्रणालय (पुरानी प्रेस कॉलोनी) के खाली व खंडहर पड़े स्टाफ क्वाटर के पुनर्निर्माण को लेकर शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को भी पत्र लिखा है।

पुरानी प्रेस कॉलोनी की जगह हाई रेज़ बिल्डिंग्स बनवा कर इलाके को प्रदूषण से मुक्त करे - नीरज शर्मा

विधायक ने मामले को लेकर शहरी विकास मंत्रालय को अवगत कराया कि बरसो से खाली पड़ी प्रेस कॉलोनी में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर अराजकता फैलाई जा रही है। जो उनके क्षेत्र के साथ साथ पूरे फरीदाबाद के माहौल को खराब करने का काम कर रहा।

विधायक नीरज शर्मा ने पत्र में बताया कि उनके पिता जी स्वर्गीय पंडित शिवचरण लाल शर्मा द्वारा इस गवर्नमेंट प्रेस में सेवाएं दी गई थीं जिसके चलते वे बतौर नेता के अलावा इससे व्यक्तिगत रूप से भी जुड़ाव महसूस करते है। इसके साथ ही नीरज शर्मा ने खाली और खंडहर पड़ी इस प्रेस कॉलोनी की जमीन को पुनर्निर्माण कर हाई-राइज बिल्डिंग बनाने की पेशकश भी है।

यह प्रस्ताव उन्होंने इसलिए दिया क्योंकि यह प्रदूषण मुक्त फरीदाबाद होने में काफी मददगार साबित होगा। बता दें कि पॉल्युशन के चलते फरीदाबाद के बद से बदतर होते हालातों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। विधायक का मानना है कि कर हाई-राइज बिल्डिंग की वजह से फरीदाबाद की ग्रीनरी पर खासा असर पड़ेगा और यहाँ की हवा भी स्वच्छ हो सकेगी।

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों से छुटकारे के साथ ही विधायक ने सचिव को प्रदूषण को लेकर फरीदाबाद पर चल रहे एक केस से भी रूबरू कराते हुए कहा है कि हाई राइज बिल्डिंग के प्रस्ताव से सरकारी क्वाटरों के पुनर्निर्माण करके इस क्षेत्र में हरियाली का प्रसार होगा जो कि भविष्य में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को रोकने में काफी कारगर साबित होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago