Categories: Uncategorized

अचानक विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री, दे दिए यह आदेश

बल्लबगढ (फरीदाबाद),25 जून। हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने बल्लबगढ की लाइफ लाइन मोहना रोड के साथ गुजर रहे गंदे नाले पर चल रहे कार्य का शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदारों को दिशा निर्देश दिए ताकि बरसात के मौसम में लोगों को किसी प्रकार से परेशानी न हो। इसके अलावा परिवहन मंत्री ने शहर में अन्य विकास कार्यो को भी मौके पर जाकर चैक किया।

अचानक विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री, दे दिए यह आदेश

आज शुक्रवार दोपहर परिवहन मंत्री बगैर किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के शहर में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। विकास कार्यों में तेज गति लाने के उद्देश्य से उन्होंने सबसे पहले मोहना रोड के साथ आरएमसी से बनाए जाने वाले गंदे नाले के कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि आने वाले बरसाती मौसम से पहले पूरी तरह से नाले को गंदगी मुक्त किया जाएगा ताकि लोगो को जलभराव जैसी परिस्थितियों से गुजरना ना पड़े। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा की बल्लभगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं रहने दूंगा।

उन्होंने कहा कि बल्लबगढ में सभी काम तेजी से चल रहे है जो जल्दी ही पूरे होंगे। इस मौके पर उन्होंने नाले के साथ साथ रह रहे दुकानदारों से भी अपील की है कि वे नाले के ऊपर अपनी दुकानों में आने जाने के लिए पक्के रास्ते ना बनाएं बल्कि लोहे से निर्मित रास्ते ही बनाए ताकि सफाई के समय उन रास्तों को हटाकर नाले को साफ किया जा सके । परिवहन मंत्री ने सेक्टर 3 में निर्माणाधीन पार्को का भी जायजा लिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago