Categories: FaridabadHealth

फरीदाबाद में आया हरियाणा का पहला डेल्टा वैरीएंट केस, मरीज की अब यह है स्थिति

महामारी का दूसरा दौर अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि दिल्ली से सटे औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में या फिर यूं कहें कि हरियाणा में तीसरी लहर ने भी दस्तक दे दी है। जिसका नाम है डेल्टा प्लस वैरिएंट। जैसे की महामारी की दूसरी लहर में डेल्टा वेरिएंट पाया गया था। वहीं अब तीसरी लहर में डेल्टा प्लस वैरीएंट पाया गया है।

डेल्टा प्लस वैरीअंट का मरीज फरीदाबाद में ही नहीं बल्कि हरियाणा में भी पहला मरीज पाया गया है और इसकी पुष्टि यह ई इस आई सी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के रजिस्ट्रार डॉ एके पांडे द्वारा पुष्टि की जा चुकी है। डॉ एके पांडे ने बताया कि उनके द्वारा जो भी मरीज मेडिकल कॉलेज में पॉजिटिव पाए जाते हैं।

फरीदाबाद में आया हरियाणा का पहला डेल्टा वैरीएंट केस, मरीज की अब यह है स्थिति

उनकी जीनोम सीक्वेंसिंग की जाती है। उसी सीक्वेंसिंग के जरिए यह पता लगा है कि एक व्यक्ति में डेल्टा प्लस वैरीअंट या वायरस पाया गया है और उसके बाद ही इसकी पुष्टि हुई है। फरीदाबाद में ही नहीं बल्कि हरियाणा में भी यह पहला मामला सामने आया है।

उन्होंने बताया कि मई महीने में 165 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें से एक व्यक्ति में डेल्टा प्लस वैरीएंट पाया गया है। उन्होंने बताया कि वह मरीज मई महीने में पॉजिटिव हुआ था और करीब 15 दिन के बाद में ठीक हो गया था। यानी जिले में डेल्टा वैरीएंट प्लस का मरीज पाया भी गया ठीक भी हो गया और घर वापस भी लौट गया और उसके बाद स्वास्थ्य विभाग को पता चला कि जिले में तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। उन्होंने बताया कि मरीज पूरी तरह से बिल्कुल ठीक है और वह अब दोबारा से अपने कार्य पर जाने लगा है।

हरियाणा व फरीदाबाद में पहला मरीज पाए जाने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव विजय वर्धन को पत्र लिखकर चिंता जाहिर की है और इसके साथ इसके आवश्यक प्रबंध करने को भी कहा है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि जिन सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ नजर आती है। उस पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि डेल्टा प्लस वैरीएंट को रोकने के लिए भीड़ पर नियंत्रण करना आवश्यक है। इसीलिए जिले में अगर कहीं भी भीड़ दिखाई देती है। तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए ताकि डेल्टा प्लस वैरीएंट को फैलने से रोका जा सके।

मेट्रो से करता था सफर

फरीदाबाद या फिर यूं कहें हरियाणा में जो पहला डेल्टा प्लस का मरीज पाया गया है। मूल रूप से फरीदाबाद का रहने वाला है। लेकिन दिल्ली के एक आईटी कंपनी में जॉब करता था और इसके लिए वह डेली अप डाउन करता था। सूत्रों के अनुसार जो व्यक्ति डेल्टा प्लस पॉजिटिव पाया गया है।

वह मेट्रो के जरिए दिल्ली से डेली अप डाउन करता था। यानी कि हम यह कह सकते हैं कि जो डेल्टा प्लस का वैरीएंट हरियाणा व फरीदाबाद में पाया गया है। वह दिल्ली से आया है। क्योंकि यह व्यक्ति ना तो कभी विदेश गया है और ना ही यह किसी अन्य राज्य में गया है। यह सिर्फ दिल्ली जॉब के सिलसिले में आया जाया करता था।

8 राज्यों के इन 10 जिलों में वैरिएंट अलर्ट

जब से देश में डेल्टा प्लस वैरिएंट के मरीज़ ने दस्तक दे दी है। जिसको लेकर केंद्रीय सरकार के द्वारा 8 राज्यों के 10 जिलों को महामारी के डेंटल प्लस वैरिएंट के लिए अलर्ट किया गया है। जिसमें तमिलनाडु राज्य के मदुरई, कांचीपुरम और चेन्नई, राजस्थान- बीकानेर, कर्नाटक- मैसूरु, पंजाब- पटियाला और लुधियाना,जम्मू कश्मीर- कटरा, हरियाणा- फरीदाबाद ,गुजरात- सूरत व आंध्र प्रदेश- तिरुपति में अलर्ट जारी कर दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago