Categories: FaridabadHealth

जिले के यह है सबसे ज्यादा हाई रिस्क जोन एरिया, इन एरिया में चलाया जाएगा पल्स पोलियो अभियान

सरकार के द्वारा जब भी पल्स पोलियो अभियान चलाया जाता है, तो वह पूरे शहर में चला जाता है। लेकिन इस बार जो पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। वह हाई रिस्क एरिया में चलाया जाएगा यानी महामारी की दूसरी लहर में जो सबसे ज्यादा प्रभावित एरिया रहा है उसमें पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है।

इसका मुख्य कारण यह है कि अगर कोई महामारी के दौरान बच्चा दो बूंद जिंदगी से छूट गया है। तो वह इस अभियान में कवर हो सके। डिप्टी सीएमओ डॉ रमेश से मिली जानकारी के अनुसार 27 जून से लेकर 29 जून जून तक जिले में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा।

जिले के यह है सबसे ज्यादा हाई रिस्क जोन एरिया, इन एरिया में चलाया जाएगा पल्स पोलियो अभियानजिले के यह है सबसे ज्यादा हाई रिस्क जोन एरिया, इन एरिया में चलाया जाएगा पल्स पोलियो अभियान

जिसमें 27 जून को 571 एरिया है। जहां पर माहमारी की दूसरी लहर का सबसे ज्यादा कहर बरपा है। जिसमें मेवला महाराजपुर, पल्ला, पाली,  खेड़ी कला , सूरजकुंड और शिव दुर्गा विहार मुख्य रूप से बताए जा रहे हैं।

इस बार का जो पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है उसमें स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 320000 का टारगेट रखा गया है। इस जिले में 320000 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

डीसी यशपाल यादव ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के लिए जिले में 1132 टीमों का गठन किया गया है। जो हाई रिस्क जोन एरिया में जाकर पल्स पोलियो अभियान चलाएगी। 27 जून को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा।

वही 28 और 29 जून को फील्ड में यानी डोर टू डोर जाकर पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अगर कोई 5 साल से कम उम्र वाला बच्चा 27 जून को पल्स पोलियो अभियान किसी कारणवश छूट जाता है, तो 28 और 29 जून को उस बच्चे के घर पर आकर स्वास्थ्य विभाग की टीम उसको पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई।

डॉ रमेश ने बताया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो के मरीज पाए जा रहे हैं। इसीलिए भारत में भी अभी पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। जब तक पूरे विश्व में पोलियो के मरीजों की संख्या 0 नहीं हो जाती है। तब तक यह अभियान भारत देश में चलाया जाएगा। क्योंकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान भारत के पड़ोसी देश है।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

3 days ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

3 days ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

3 days ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

6 days ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 weeks ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 weeks ago