Categories: Faridabad

बरसात से पहले NHAI के द्वारा करवाया जा रहा यह काम, जिससे बगीचे के पेड़ पौधे भी रहेंगे खुशहाल

कुछ दिनों में मानसून आने वाला है और शहर में मानसून को लेकर प्रशासन के द्वारा तैयारी की जा रही है। जिसमें अगर हम बात करें तो नगर निगम के द्वारा नालों की सफाई की जा रही है। तो वही NHI के द्वारा भी मेट्रो रेल लाइन पर किसी प्रकार का कोई पानी ना भरे इसको लेकर उनके द्वारा भी तैयारी की जा रही है।

बल्लभगढ़ से लेकर बदरपुर बॉर्डर तक जितने भी नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवर बने हुए हैं। उस पर बरसात के दिनों में पानी भर जाता है। जिसकी वजह से नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर के ऊपर से वाहनों को गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बरसात से पहले NHAI के द्वारा करवाया जा रहा यह काम, जिससे बगीचे के पेड़ पौधे भी रहेंगे खुशहाल

कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए नेशनल हाईवे के द्वारा सभी फ्लाईओवर के बरसाती पानी निकलकर सीधा पुल के नीचे सड़कों पर बहता था। लेकिन अब वह पानी सड़कों पर बहने की बजाए फ्लाईओवर के नीचे बने बगीचे को हरा-भरा करेगी।

जी हां नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के के द्वारा नेशनल हाईवे पर जितने भी फ्लाईओवर बने हुए हैं। उसका जो बरसात का पानी था। वह सीधा पहले सड़कों पर बाहर करता था। लेकिन अब उस बरसात के पानी को सड़कों पर बहने की बजाय पाइप लाइन के जरिए फ्लाईओवर के नीचे बने बगीचे में छोड़ा जाएगा।

ताकि फ्लाईओवर के नीचे से गुजरने वाले वाहनों व फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरने वाले वाहनों को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। इससे एक और तो बगीचे में लगे हुए पेड़ पौधों को समय-समय पर पानी मिलता रहेगा।

वहीं दूसरी ओर नेशनल हाईवे फ्लाईओवर पर किसी प्रकार का बरसात का पानी जमा नहीं होगा और लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। बरसात के दिनों में लाखों टन पानी बर्बाद होता है। लेकिन अगर सभी लोग एनएचएआई के तहत कोई ना कोई तरीका निकाल ले और बरसात के पानी को किसी ना किसी रूप में इस्तेमाल कर ले।

तो आने वाले समय में हमारे जो ग्राउंड वाटर लेवल है वह तो बढ़ेगा ही साथ ही शहर में रहने वाले लोगों को भी पानी की किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा। इसीलिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा यह कार्य शुरू कर दिया गया है और नेशनल हाईवे पर बने सभी फ्लाईओवर के बरसात के पानी को पाइपलाइन के जरिए बगीचे में छोड़ा जाएगा। ताकि बगीचे में लगे पेड़ पौधों को तो पानी मिल सके और साथ ही बरसात का पानी का इस्तेमाल सही रूप में हो सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago