Categories: Faridabad

आसान नहीं है खोरी गांव में तोड़फोड़ की डगर, तोड़फोड़ को लेकर बनी हुई है असमंजस की स्थिति

अरावली में बसे खोरी गांव में अगले हफ्ते तोड़फोड़ की कार्यवाही को अमल में लाया जा सकता है। इसके लिए बीते दिन निगमायुक्त डॉक्टर गरिमा मित्तल, जी अनुपमा तथा अन्य अधिकारियों ने खोरी गांव का निरीक्षण किया तथा पैमाइश के आदेश दिए।

दरअसल, पिछले दिनों नगर निगम की ओर से यह खबर सुर्खियों में थी कि आगामी 28 जून को खोरी में तोड़फोड़ की जा सकती है परंतु 28 जून को ग्रीवेंस बैठक की अध्यक्षता के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला फरीदाबाद आ रहे हैं ऐसे में खोरी गांव में तोड़फोड़ की संभावना कम है।

आसान नहीं है खोरी गांव में तोड़फोड़ की डगर, तोड़फोड़ को लेकर बनी हुई है असमंजस की स्थिति

भारी पुलिस बल की है जरूरत
खोरी गांव में इन दिनों काफी तनाव भरी स्थिति है ऐसे में वहां तोड़फोड़ की कार्यवाही को करने के लिए भारी पुलिस बल की जरूरत है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की सुरक्षा हेतु भारी पुलिस बल की जरूरत है ऐसे पुलिस बल दो हिस्से में बट जाएगा इसलिए तोड़फोड़ की कार्यवाही होने की संभावनाएं कम है।

लोगों को हो रही है दिक्कत
सुप्रीम कोर्ट ने अरावली में बसे खोरी गांव को हटाने के आदेश दिए हैं। इस गांव में करीब 10 हजार मकान है। आदेशों के बाद गांव में मूलभूत सुविधा भी नहीं पहुंच पा रही है।

आदेशों से पहले लोग पानी के टैंकरों से अपना जीवन यापन कर रहे थे वहीं अब टैंकर चालकों ने भी वहां आना बंद कर दिया है जिसकी वजह से महिलाओं सहित छोटे-छोटे बच्चे पास ही बसे लाल कुआं क्षेत्र से पानी लेकर आ रहे हैं वहीं अन्य सुविधाओं के लिए भी इन दिनों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि गांव में ज्यादातर आर्थिक तौर से कमजोर है वही अब मकान टूटने के आदेशों के बाद उनके लिए छत का भी संकट उत्पन्न हो गया है। खोरी वासियों की जिंदगी इन दिनों काफी दयनीय है।

30 जून को महापंचायत की घोषणा
खोरी गांव के निवासियों ने आगामी 30 जून को महापंचायत करने की घोषणा की है। ‌ कयास लगाए जा रहे हैं कि इस महापंचायत में भारी संख्या में लोग मौजूद होंगे ऐसे में भीड़ को काबू करने के लिए भारी पुलिस बल की भी जरूरत है।

बहरहाल, खोरी गांव में तोड़फोड़ की कार्यवाही को अमल में लाने की डगर दिन प्रतिदिन मुश्किल होती नजर आ रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago