Categories: Faridabad

भ्रष्ट अधिकारी को बचाने की कोशिश में लगा विभाग, अपना रहा है यह रणनीति

जिला परियोजना समन्वयक दफ्तर इन दिनों साम दाम दंड भेद की रणनीति अपनाकर विभाग से बर्खास्त किए गए दीपक कपूर को बचाने की कोशिश कर रहा है।

विभाग से बर्खास्त किए गए दीपक कपूर के खिलाफ केस दर्ज करने में कोताही बढ़ती जा रही है। माना जा रहा है कि दीपक को विभाग की कई खामियां पता है कहीं दूसरे अधिकारी भी गेहूं के साथ घुन की तरह ना पिस जाए इसलिए लगातार दीपक कपूर को बचाने की कोशिश की जा रही है।

भ्रष्ट अधिकारी को बचाने की कोशिश में लगा विभाग, अपना रहा है यह रणनीति

दरअसल, सीएम विंडो में हेतराम चौहान ने दीपक कपूर पर फर्जी डिग्री के आरोप लगाए थे। स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर तथा सीएम विंडो के अधिकारियों ने जांच में पारदर्शिता रखते हुए दीपक कपूर को अपना पक्ष रखने के लिए कई बार नोटिस जारी किया परंतु दीपक कपूर की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। उधर इन अधिकारियों ने आगरा यूनिवर्सिटी से दीपक कपूर के कागजात मांगे जिस पर यूनिवर्सिटी ने बताया कि दीपक कपूर ने बीकॉम की डिग्री नहीं ली है।

इन सबके बाद जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अधिकारी मुनेश चौधरी को दीपक कपूर के बर्खास्तगी का लेटर भेज दिया गया।‌ पहले इस मामले को दबाया गया और बर्खास्त होने के बाद मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस कमिश्नर कार्यालय में देरी से शिकायत दी गई। सूत्रों के अनुसार 2 महिला कर्मचारी दीपक कपूर के खिलाफ मामला दर्ज ना हो, भाग दौड़ में लगी हुई है।


गौरतलब है कि इन दिनों शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं वहीं दीपक कपूर भी फर्जी डिग्री के साथ अकाउंटेंट के पद पर तैनात था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago