Categories: Uncategorized

यदि आप भी लगवाना चाहते है दूसरी डोज़ तो पहुँचे इन केंद्रों पर, सीएमओ ने जारी की लिस्ट

फरीदाबाद,26 जून।सिविल सर्जन डा. रणदीप सिंह पुनिया ने कहा कि सोमवार 28 जून से दस स्थानों पर कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिए दूसरी डोज के वैक्शीनेशन किए जाएंगे। ऐसे में अब बुजुर्गों को दूसरी डोज लगवाने के लिए भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा।सीएमओ डाँ रणदीप पूनिया ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए टीकाकरण एक सशक्त माध्यम है। जिला फरीदाबाद की जनता को बिना किसी डर के वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। टीकाकरण से स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता,कोविशील्ड व कोवैक्सीन का एक समान प्रभाव है।

सीएमओ डाँ रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि टीकाकरण करवाने के लिए अब पहले की अपेक्षा ज्यादा उत्साह जिला में देखा जा रहा है।उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के साथ-साथ हमें कोविड-19 प्रोटोकोल नियमों की भी शत- प्रतिशत पालना करनी चाहिए।

यदि आप भी लगवाना चाहते है दूसरी डोज़ तो पहुँचे इन केंद्रों पर, सीएमओ ने जारी की लिस्ट

यह वैक्सीन शत-प्रतिशत सुरक्षित एवं नोवल कोराना वायरस के बचाव के लिए प्रभावी है।पहली वैक्शीनेशन के बाद दूसरी वैक्शीनेशन 12 से 16 सप्ताह में लगवाने पर ईम्युनिटी पावर ओर भी बेहतर कारगर साबित हो रही है।
जिला की जनता स्वैच्छा कोविड-19 के बचाव के लिए वैक्शीनेशन की दोनों डोज का टीकाकरण करवाएं तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

वे स्वयं भी वैक्सीन लगने के बाद भी प्रोटोकोल नियमों की पालना जैसे मास्क पहनना, सोशल डिस्टैंसिग व सैनीटाईजेशन नियमित रूप से करते रहे।टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डाँ राजेश श्योकंद ने बताया कि 28 जून सोमवार को दूसरी डोज सभी लोगों को जिला में दस स्थानों पर वैक्शीनेशन किए जाएंगे।

उन्होंने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को प्रातः10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक वैक्शीनेशन अभियान के तहत कोविड टीकाकरण की केवल दूसरी खुराक के लिए लोगों के लिए अलग से दस स्थानों पर कैम्पों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि
सामुदायिक केंद्र सेक्टर -21सी,
सामुदायिक केंद्र सेक्टर- 3,
एफआरयू-1,
ईएसआई अस्पताल सेक्टर- 8,भाटिया सेवक समाज एनआईटी- 2,
सीएचसी कुराली, तिगांव सरकारी कॉलेज, पीएचसी मोहना,
सीएचसी पाली और सीएचसी खेड़ी कलां में लोगों को कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिए सभी आयु के सभी लोगों स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के सदस्यों द्वारा कोरोना संक्रमण बचाव के लिए वैक्सीनेशन की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago